Home > Education > CBSE 12th Result 2026 Kab Aayega: जल्द आ सकता है CBSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट, स्टेप बाइ स्टेप गाइड

CBSE 12th Result 2026 Kab Aayega: जल्द आ सकता है CBSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट, स्टेप बाइ स्टेप गाइड

CBSE 12th Result: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम अगले सप्ताह, संभवतः 11 मई तक घोषित होने की उम्मीद है, क्योंकि कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है. 2025-26 सत्र के परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे.

By: Shivangi Shukla | Last Updated: May 6, 2026 12:30:52 PM IST



CBSE 12th Result 2026 Kab Aayega: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा अगले सप्ताह CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी किए जाने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड 11 मई, 2026 तक रिजल्ट जारी कर सकता है. जानकारी के अनुसार कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संभवतः इस बुधवार तक पूरा हो जाएगा. 

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2025-26 के 12वीं के परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in , cbse.nic.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जारी करेगा. 

कैसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट 

छात्रों को अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन लिंक में अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करना होगा. सीबीएसई कक्षा 10 को बोर्ड परीक्षा के परिणाम पहले 15 अप्रैल, 2026 को शाम 4 बजे घोषित किये जा चुके हैं. इसी तरह, छात्र अब किसी भी समय अपने कक्षा 12 के परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं. 

CBSE द्वारा कक्षा 12वीं का परिणाम 2026 मई 2026 के दूसरे सप्ताह तक जारी किए जाने की उम्मीद है. छात्रों को अपने परिणाम की जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर नियमित रूप से जाना होगा. परीक्षा में शामिल हुए कक्षा 12 के उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड संभाल कर रखें ताकि वे अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकें. बता दें कि परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों के साथ-साथ DigiLocker ऐप और UMANG ऐप पर भी घोषित किए जाएंगे, जबकि बोर्ड द्वारा एसएमएस सुविधा के माध्यम से ऑफलाइन भी परिणाम उपलब्ध कराए जाएंगे.

मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए स्टेप बाइ स्टेप गाइड 

CBSEकक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए, इन स्टेप्स का पालन करें:

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  • ‘कक्षा XII का रिजल्ट’ चुनें.
  • अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके लॉग इन करें.
  • सीबीएसई कक्षा 12 का परिणाम 2026 की मार्कशीट प्रदर्शित की जाएगी.
  • भविष्य में संदर्भ के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर लें.

Advertisement