Supreme Court Permits Green Crackers: दीवाली त्योहार में अभी एक सप्ताह का समय बाकी है, लेकिन अभी से दिल्ली-एनसीआर की वायु जहरीली हो गई है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) 400 के करीब पहुंच चुका है. इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में दीवाली के आसपास कुछ समय के लिए सर्टिफाइड ‘ग्रीन पटाखों’ की बिक्री और उन्हें जलाने की अनुमति दे दी है. इसके तहत 2 दिनों के लिए पटाखों के इस्तेमाल पर लगी पाबंदियों में ढील दी गई है.
सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय किए शेड्यूल के अनुसार, 7 और 8 नवंबर, 2026 को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और रात 8 बजे से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे जलाए जा सकेंगे. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में दो दिनों के लिए सीमित समय तक सर्टिफाइड ग्रीन पटाखों की बिक्री और उन्हें जलाने की अनुमति प्रदान की है.
News Alert! SC asks authorities to ensure that bursting of firecrackers in Delhi-NCR is allowed only from 6 to 7 am and from 8 to 10 pm on Nov 7-8. https://t.co/SSmfZ6OlbT
— Press Trust of India (@PTI_News) November 2, 2026
9 नवंबर को नहीं फोड़ सकेंगे पटाखे
वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि यह छूट केवल इन्हीं दो दिनों के लिए रहेगी और 9 नवंबर से पटाखों पर फिर से पूरी तरह से प्रतिबंध लागू हो जाएगा. यह अनुमति केवल सर्टिफाइड ग्रीन पटाखों के लिए है, जिन्हें इस तरह से बनाया गया है कि वे सामान्य पटाखों की तुलना में कम प्रदूषण फैलाते हैं.
यह भी पढ़ें : दीवाली से 24 घंटे पहले आसमान में होगा धमाका, भारत समेत कई देशों में गिरेगा मलबा; समुद्र में भी हो सकती है हलचल!
उधर, अपने पॉल्यूशन-फ्री दिवाली कैंपेन पर हुए विवाद पर एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने समाचार एजेंसी ANI से कहा कि किसी को उस वीडियो का विरोध क्यों करना चाहिए जिसे बॉम्बे हाई कोर्ट और BMC ने मुझसे जन हित में रिकॉर्ड करवाया है? वायु प्रदूषण चिंता का विषय है और प्रदूषण कम करने की सभी कोशिशों का स्वागत किया जाना चाहिए क्योंकि यह पब्लिक हेल्थ का मामला है.
अपने पॉल्यूशन-फ्री दिवाली कैंपेन पर हुए विवाद पर एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने ANI से कहा, “…किसी को उस वीडियो का विरोध क्यों करना चाहिए जिसे बॉम्बे हाई कोर्ट और BMC ने मुझसे जन हित में रिकॉर्ड करवाया है? वायु प्रदूषण चिंता का विषय है और प्रदूषण कम करने की सभी कोशिशों का स्वागत किया जाना चाहिए क्योंकि यह पब्लिक हेल्थ का मामला है…” (फाइल फोटो)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2026