Delhi Aaj Ka Mausam| Noida Aaj Ka Mausam: केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सही से आने से पहले ही दिल्ली का मौसम पलट गया. राजधानी दिल्ली में तेज आंधी, हवाओं के साथ काले घने बादल छा गए और जोरदार बारिश होने लगी. नोएडा में आज दोपहर में 2-3 बजे के आसपास काला अंधेरा छा गया और मौसम पूरी तरह से बदल गया. मौसम इतना खराब हो गया था कि कहीं-कहीं लोगों को गाड़ियों की हेडलाइट जलानी पड़ी. दोपहर के समय रात जैसा माहौल हो गया. इस मौसम के बदलने से गर्मी से तो काफी आराम मिला है, लेकिन तेज आंधी तूफान ने कहीं-कहीं पर दिक्कत शुरू कर दी है.
दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिन तक बदला रहेगा मौसम
आज सड़कों पर जोरदार आंधी चलने की वजह से लोगों को काफी परेशानी भी हुई और बहुत सी जगहों पर तेज हवाओं के चलते हवा में कचरा और पत्तियां उड़ती हुई नजर आईं. मौसम विभाग की माने तो आने वाले समय में दिल्ली एनसीआर में कुछ दिन तक बादल रहेंगे. एक दो बार हल्कि बारिश के साथ बौछारें भी पड़ सकती. आपको बता दें कि मौसम के ये हालात करीब 6 जून तक रह सकते हैं.
#WATCH | Gusty winds lash Noida. IMD forecasts that ‘partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers’ will continue in the city till 6 June.
Visuals from Sector 44. pic.twitter.com/v6dOewZFtW
— ANI (@ANI) June 4, 2026
IMD ने जारी किया अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही येलो अलर्ट जारी कर दिया था. पिछले अनुमान के मुताबिक 4 से 5 जून को दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं और साथ ही दोपहर और शाम के समय हल्की सी बारिश भी बो सकती है और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती है.
केरल में आया मॉनसून
जैसा की सभी को पता है कि केरल में मॉनसून आ चुका है. ऐसे में मौसम विभाग के मुताबिक केरल में मॉनसून आने से उत्तर भारत में नमी आ गई है जिकसी वजह से दिल्ली-NCR में प्री-मॉनसून फील हुआ. आने वाले एक-दो दिन तक हल्की बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा. इसी के चलते तापमान में 4-6 डिग्री की गिरावट आ सकती है.