Home > क्राइम > ‘लिव-इन गर्लफ्रेंड’ संग किया खौफनाक कांड, फिर आधी रात दिल्ली की सड़कों पर घुमाई लाश; दोस्त की एक कॉल ने बदल दी पूरी स्क्रिप्ट!

‘लिव-इन गर्लफ्रेंड’ संग किया खौफनाक कांड, फिर आधी रात दिल्ली की सड़कों पर घुमाई लाश; दोस्त की एक कॉल ने बदल दी पूरी स्क्रिप्ट!

आरोपी के दोस्त के कॉल पर पुलिस तुरंत मुनीरका स्थित पाल डेयरी पहुंची, जहां फोन करने वाले ने आरोपी अनुराग उर्फ ​​अभिषेक की पहचान की, जो अपने घर के बाहर खड़ा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की.

By: Kajal Jain | Published: August 6, 2026 12:15:17 PM IST



राजधानी दिल्ली के मुनिरका इलाके से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 24 साल के डिलीवरी बॉय ने शक के चक्कर में अपनी ही गर्लफ्रेंड (जिसे वो पत्नी बताकर किराए के फ्लैट में रहता था) को मौत के घाट उतार दिया.  सिरफिरे आशिक की हैवानियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खून-खराबे के बाद प्रेमिका की लाश को ठिकाने लगाने के लिए अपने ही एक दोस्त से मदद मांगी, और पूरी रात शव को लेकर दिल्ली  की सड़कों पर भटकता रहा, लेकिन उसके एक दोस्त की समझदारी और सूझबूझ बहादुरी ने इस सनसनीखेज जुर्म का पर्दाफाश कर दिया. दिल्ली पुलिस से शिकायत की जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. 

शक की आड़ में लकड़ी के डंडे से बर्बरता

पुलिस जांच और एफआईआर के मुताबिक, आरोपी अनुराग और 18 साल की कनिका पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे. अनुराग को शक था कि कनिका किसी और से बात करती है, इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. बीते शनिवार रात, आरोपी ने गुस्से में आकर कनिका पर लकड़ी के खूंटे और एक टूटी हुई मेज से ताबड़तोड़ वार किए. कनिका के सिर, चेहरे और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 शुरुआती रिपोर्ट्स में दोनों के विवाहित होने की बात कही गई थी, लेकिन मृतका के परिवार ने साफ किया कि कनिका महज 18 साल की थी और दोनों की शादी नहीं हुई थी. कनिका अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी, जिसने घर की आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई छोड़कर हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में नौकरी शुरू की थी ताकि वह मेकअप आर्टिस्ट बन सके.  

दोस्त को फोन कर बुलाई आफत, जेएनयू रोड पर घूमता रहा कातिल

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी अनुराग बुरी तरह घबरा गया. रात करीब 9:15 बजे उसने अपने टैक्सी ड्राइवर दोस्त को कई फोन किए और अर्जेंट मिलने को कहा. जब दोस्त उसके मुनिरका स्थित तीसरे माले के कमरे में पहुंचा, तो उसने खून से लथपथ कनिका का शव दिखाया और लाश को ठिकाने लगाने के लिए गिड़गिड़ाने लगा. इतना ही नहीं, उसने अपने दोस्त का फोन अपने कब्जे में ले लिया और उसे जबरन जेएनयू रोड तथा संजय वन के जंगलों की तरफ गाड़ी घुमाने को कहा ताकि किसी सुनसान जगह पर शव फेंका जा सके. चालाक दोस्त ने खतरा भांपते हुए खुद को बचाया और बहाने से अपना फोन वापस लिया. घर पहुंचते ही उसने तुरंत 112 डायल कर पुलिस को पूरी दास्तां बता दी.

पुलिस ने मौके से दबोचा आरोपी

सूचना मिलते ही किशनगढ़ थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी अनुराग को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कमरे की तलाशी के दौरान वह खौफनाक हथियार- कील और मेटल हिंज लगा हुआ लकड़ी का डंडा और खून से सनी टूटी हुई मेज भी बरामद कर ली है. कनिका के शव को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की तहकीकात जारी है. इकलौती उम्मीद खो चुके कनिका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें:- बेटी की ‘प्रेग्नेंसी’ का पता चलते ही चकराया बाप का माथा, ‘इज्जत’ के नाम पर सुनसान बीहड़ों में किया… तेज बारिश में चंबल नदी से निकाली लाश!

Advertisement