Home > दिल्ली > Mandi Rates Today 03 September 2026: ₹2 किलो आलू, ₹20 प्याज, ₹10 टमाटर! महंगाई के बीच राहत की खबर; दिल्ली की मंडी में सब्जियों के सस्ते भाव

Mandi Rates Today 03 September 2026: ₹2 किलो आलू, ₹20 प्याज, ₹10 टमाटर! महंगाई के बीच राहत की खबर; दिल्ली की मंडी में सब्जियों के सस्ते भाव

Mandi Rates Today 03 September 2026 | Azadpur Mandi Rates Today: बढ़ते सब्जियों के दामों ने पूरे भारत में खरीदारों की टेंशन बढ़ा दी है. वहीं देश की सबसे बड़ी सब्ज़ी मंडी, दिल्ली की आज़ादपुर मंडी में सब्ज़ियों के दाम जानकर आपके आज होश उड़ने वाली हैं.

By: Heena Khan | Last Updated: September 3, 2026 11:46:32 AM IST



Mandi Rates Today 03 September 2026 | Azadpur Mandi Rates Today | Aaj Mandi Me Sabji Ka Daam: बढ़ते सब्जियों के दामों ने पूरे भारत में खरीदारों की टेंशन बढ़ा दी है. वहीं देश की सबसे बड़ी सब्ज़ी मंडी, दिल्ली की आज़ादपुर मंडी में सब्ज़ियों के दाम जानकर आपके आज होश उड़ने वाली हैं. आपके आस-पास जो आलू ₹20 प्रति किलो बिक रहा है, वो आज़ादपुर मंडी में सिर्फ़ ₹2 प्रति किलो मिल रहा है. जहाँ आपके घर के पास प्याज़ की कीमत ₹60 के पार पहुँच गई है, वहीं मंडी में इसकी कीमत ₹20 है. जी हाँ! जहाँ ज़्यादातर सब्ज़ियाँ रिटेल में ₹60-80 प्रति किलो बिकती हैं, वहीं मंडी में टमाटर, पालक और तोरई ₹10 प्रति किलो, बीन्स ₹30 प्रति किलो और फूलगोभी ₹15 प्रति किलो मिल रही है. ऐसे में हम जानेंगे कि आजादपुर मंडी में सब्जी के क्या भाव हैं. 

मंडी में सब्जियों के दाम 

सब्जी रेट (रुपये प्रति किलो)
आलू ₹2 से ₹18.40
प्याज ₹20 से ₹45
टमाटर ₹10 से ₹34
बींस ₹30 से ₹60
बैगन ₹10 से ₹30
फूल गोभी ₹15 से ₹40
खीरा ₹10 से ₹30
अदरक ₹45 से ₹100
भिंडी ₹30 से ₹50
तुरई ₹10 से ₹30
कद्दू ₹8 से ₹15
शिमला मिर्च ₹20 से ₹45
मटर ₹50 से ₹100
मूली ₹4 से ₹16

कहीं फेक तो नहीं ये लिस्ट 

आप इन दामों को देखकर ज्यादा चौकें नहीं. यह कोई झूठी जानकारी नहीं है; यह आज़ादपुर मंडी की वेबसाइट पर चल रही लाइव प्राइस लिस्ट है. जी हां! असल में, ये सब्ज़ी की क्वालिटी के आधार पर कम-से-कम थोक दाम हैं; ज़्यादा-से-ज़्यादा और कम-से-कम दामों में काफी अंतर होता है. इस रिपोर्ट में आगे हम दिल्ली और मुंबई में सब्ज़ियों के रिटेल दामों पर भी नज़र डालेंगे.

एक-दूसरे के जानी दुश्मन… फिर दुर्योधन की पत्नी भानुमती ने अर्जुन से क्यों किया विवाह? महाभारत की कथा का बड़ा रहस्य!

Advertisement