Malviya Nagar Restaurant Fire: दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर के एक रेस्तरां में भीषण आग लगने से अब तक 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए. झुलसे लोगों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. ऐसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) को बुधवार (03 जून, 2026) को सुबह 9 बजकर 45 मिनट इसकी सूचना मिली. इसके बाद हादसास्थल पर पहुंची DFS के कर्मचारियों ने बेसमेंट से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. फिर तुरंत CATS एम्बुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया. नेहरू प्लेस (NRN) फायर स्टेशन के डिविजनल ऑफिसर (DO) रविंदर घटनास्थल पर मौजूद हैं और अब तक आग पर काबू पा लिया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, मालवीय नगर लेमन ग्रीन रेस्तरां में भीषण आग लगने से जहां 20 लोगों की मौत हो गई, वहीं बेसमेंट से 37 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. इनमें कई विदेशी भी हैं. अस्पताल में भर्ती तीनों पीड़ितों की हालत गंभीर है. ऐसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी वो 5 मंजिल की है. इसमें फ्लोरिस स्टे होटल संचालित होता था.
#UPDATE | मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग | दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। https://t.co/LgogySQa7c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार सुबह 9.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. बेसमेंट से रेस्क्यू किए गए 3 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियों ने बिल्डिंग में लगी आग बुझाई. आग बुझाने के बाद कूलिंग का काम जारी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी थी. जब वहां का कांच फोड़ा गया तो बेसमेंट की तरफ आग फेल गई. इसके बाद आग विकराल हो गई.
#WATCH | दिल्ली: आज मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को सुबह 09:45 बजे इसकी सूचना मिली। DFS के कर्मचारियों ने बेसमेंट से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और CATS एम्बुलेंस से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। नेहरू प्लेस (NRN) फायर स्टेशन के… https://t.co/FjeeYglXw3 pic.twitter.com/8Hzdij65vF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
यहां पर बता दें कि गर्मियों के दिनों में आग लगने की घटनाओं में इजाफा हो जाता है. इससे पहले दिल्ली में आग की कई घटनाएं हो चुकी हैं.