Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है. बढ़ते तापमान ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, वहीं मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम बताई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 25 से 30 जून तक दिल्ली आ सकता है. नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद जैसे पड़ोसी शहरों में भी बारिश हो सकती है.
दिल्ली में कब दस्तक देगा मॉनसून?
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार, 7 जून को अधिकतम तापमान करीब 42.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.2 दर्ज किया गया है. वहीं आज मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 11 और 12 जून को हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है.
आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, आज (9 जून) दिल्ली-एनसीआर में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. आज आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ समय के लिए हवा के झोंकों की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
तेज धूप से परेशान लोग
मौसम विभाग का कहना है कि 10 जून तक तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद एक-दो दिन तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन फिर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है. बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. लोगों से कहा गया है कि वे हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें और गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीते रहें.
‘मेरी मां मुझे चप्पल… बॉबी देओल ने बताया बचपन का किस्सा, मां पीटते हुए ले जाती थी स्कूल