Home > दिल्ली > Delhi Weather Update: क्या दिल्ली में थम गया मानसून? IMD ने बताया कब फिर होगी झमाझम बारिश और मिलेगी उमस से राहत

Delhi Weather Update: क्या दिल्ली में थम गया मानसून? IMD ने बताया कब फिर होगी झमाझम बारिश और मिलेगी उमस से राहत

Delhi Weather Today: लगातार दो दिनों तक हुई झमाझम बारिश के बाद दिल्ली के मौसम ने फिर करवट ली है. शनिवार को राजधानी में धूप खिली और आसमान काफी हद तक साफ नजर आया. आइए जानते हैं दिल्ली में अब बारिश कब होगी.

By: Shivashakti Narayan Singh | Published: July 11, 2026 4:20:32 PM IST



Delhi Me Brish Kasb Hogi: लगातार दो दिनों तक हुई झमाझम बारिश के बाद दिल्ली के मौसम ने फिर करवट ली है. शनिवार को राजधानी में धूप खिली और आसमान काफी हद तक साफ नजर आया. इसके साथ ही तापमान और उमस में भी बढ़ोतरी महसूस की गई. मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि फिलहाल कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना कम रहेगी, लेकिन जुलाई के दूसरे पखवाड़े में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ सकता है.
 
मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी द्रोणिका (Monsoon Trough) फिलहाल हिमालय की तराई की ओर खिसक गई है. इसी वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं. वहीं पश्चिमी दिशा से आने वाली शुष्क हवाओं के कारण आसमान साफ रहने और धूप निकलने की स्थिति बनी हुई है.

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

11 जुलाई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दिनभर उमस बनी रह सकती है. हालांकि कुछ इलाकों में शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है. हवा में नमी 80 से 85 प्रतिशत तक रह सकती है.

5 जुलाई तक भारी बारिश की उम्मीद कम

आईएमडी के मुताबिक 15 जुलाई तक राजधानी में भारी बारिश की संभावना काफी कम है. 11 और 12 जुलाई को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन फिलहाल किसी बड़े बारिश वाले सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं.

15 जुलाई के बाद फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 जुलाई के बाद मानसूनी द्रोणिका दोबारा दक्षिण की ओर लौट सकती है. ऐसा होने पर दिल्ली-एनसीआर में फिर से अच्छी और व्यापक बारिश का दौर शुरू हो सकता है. इससे गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है.

इस बार सामान्य से कहीं ज्यादा हुई बारिश

दिल्ली में इस साल मानसून सामान्य तारीख से कुछ दिन बाद पहुंचा, लेकिन बारिश ने रिकॉर्ड बना दिया. सफदरजंग मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार जुलाई के पहले 10 दिनों में 32.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य औसत 52.6 मिमी होता है. यानी अब तक सामान्य से करीब 151 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है. इनमें से 100 मिमी से ज्यादा बारिश सिर्फ पिछले दो दिनों में हुई.

Advertisement