56
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार के एक स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ने वाली नौ साल की एक लड़की की बुधवार सुबह अचानक क्लासरूम में गिरने से मौत हो गई. हालांकि, पुलिस ने बताया कि यह घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई है.
हार्ट अटैक से हुई मौत?
दिल्ला के मयूर विहार फेज-2 स्थित लवली हेरिटेज स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा की अचानक गिरने से मौत हो गई. बच्ची की पहचान उन्नति के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, उन्नति क्लासरूम में मौजूद थी, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह फर्श पर गिर गई. शुरुआती रिपोर्ट्स में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है.
Class 3 Student Dies After Collapsing in East Delhi School; Incident Caught on CCTV https://t.co/DuMmGgGhbQ
— Burak (@ResponsibleSane) November 4, 2026
छात्र और टीचर हुए परेशान
बच्ची को गिरता देख क्लास में मौजूद शिक्षक और छात्र घबरा गए. टीचर तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ते हैं और उसे उठाने की कोशिश करते हैं. दूसरे स्टूडेंट्स भी टीचर की मदद करने की कोशिश करते हैं और लड़की को एक गिलास पानी देते हैं. फिर टीचर मदद के लिए क्लासरूम से बाहर जाते हुए दिखते हैं, जबकि दूसरे भी लड़की को होश में लाने की कोशिश करते हैं. बाद में एक टीचर तुरंत उसे पास के अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही पांडव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.
यह खबर भी पढ़ें: खेतों में मासूम संग गुलदार की ऐसी हैवानियत, MLA पर भड़क उठे गांव वाले; गाड़ी पर चढ़कर किया हंगामा