Home > दिल्ली > दिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी बहुमंजिला इमारत, मालिक समेत 4 की दर्दनाक मौत; मलबे में कई लोगों के फंसे होने का आशंका, अगले महीने होना था गृह प्रवेश!

दिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी बहुमंजिला इमारत, मालिक समेत 4 की दर्दनाक मौत; मलबे में कई लोगों के फंसे होने का आशंका, अगले महीने होना था गृह प्रवेश!

रोहिणी के सेक्टर-26 में केएम काटजू मार्ग, पुलिस स्टेशन एरिया में एक बिल्डिंग के ढ़हने के बाद 4 लोगों की मौत का मामला सामने आया है. घटनास्थल पर मलबा हटाने का काम कर चल रहा है तो पुलिस ने भी संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है

By: Kajal Jain | Published: July 9, 2026 10:53:34 AM IST



राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 26 में मंगलवार की शाम को एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढ़ह गई. इस दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया. तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी गई. कुछ ही देर में एनडीआरएफ समेत दिल्ली फायर सर्विस की टीमों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया जिसमें 4  लोगों की दर्दनाक मौत की खबर आ रही है. हालांकति मलबा हटाने और राहत-बचाव कार्य लगातार चल रहा है. पुलिस बलों के पहुंचने से पहले ही एक घायल शख्स को मलबे से निकाल लिया गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी. 

मलबा हटाने के लिए लगाई जेसीबी की मशीनें

यह घटना रोहिणी के सेक्टर 26 स्थित केएन काटजू मार्ग, पुलिस स्टेशन एरिया की बताई जा रही है जहां G4/151-152 पर बनी एक नई बिल्डिंग अचानक ढ़ह गई. इस घटना के तुरंत बाद NDRF, DFS, TPDDL और दूसरी सिविक एजेंसियों ने बचाव अभियान चलाया. इसमें 32 वर्षीय सद्दाम उर्फ ​​रवि नाम के मजदूर को जिंदा बचा लिया गया जबकि 42 वर्षीय स्थानीय निवासी दर्जी राम G-8/141 (सेक्टर 16 रोहिणी), 24 वर्षीय काफ़े उर्फ़ नूरुल मजदूर, निवासी B-13 Pkt 5 सेक्टर 16 द्वारका और बिल्डिंग मालिक के पिता 62 वर्षीय राम दुआ, निवासी G-3/105-106, सेक्टर 16 रोहिणी की मौत हो गई.

LIVE डिटेक्टर्स से तलाशे शव, प्रत्यक्षदर्शियों के खुलासे

घटनास्थल पर राहत-बचाव टीम ने लाइव डिटेक्टर्स के जरिए मलबे के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला. इस उपकरण से मलबे के नीचे दबे लोगों की हलचल और धड़कनें पता लगाने के डिटेक्टर्स से स्कैनिंग की जाती है. इस दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिल्डिंग के ढ़हते समय राहगीर भी मलबे की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि इलाके में शुक्र बाजार लगा होता को हादसा और भी गंभीर हो सकता था. अभी-भी मलबे के नीचे मजदूर और उनके परिजनों के दबे होने की आशंका है.

अगले महीने होना था गृह प्रवेश

एबीपी न्यूज की रिपोर्ट में स्थानीय लोगों ने बताया कि बिल्डिंग का अगले महीने गृह प्रवेश होना था जिसके चलते घर में फिनीशिंग का काम चल रहा था. हालांकि इतने पॉश इलाके में अचानक बिल्डिंग कैसे ढ़ह गई, यह बड़ा सवाल अभी भी लोगों को कचोट रहा है. मलबे के अंदर 8-10 लोगों के फंसे होने का अनुमान है. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के मालिक अक्सर बाहर कुर्सी पर बैठकर निगरानी करते थे. हादसे में एक स्थानीय निवासी अंकुश दुबे की मौत की खबर आ रही है.

जल भराव की स्थिति नियंत्रण में…

दिल्ली में भारी बारिश को लेकर पहले ही सुरक्षात्मक इंतजाम कर दिए गए हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आदेशों के बाद सभी सरकारी एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं.  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जल बोर्ड, PWD और नगर निगम की टीमें मौके पर तैनात हैं. जल भराव की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. दिल्ली सरकार जलभराव की समस्या से निपटने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है. प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- तलाकशुदा किसान को जाल में फंसाकर दुल्हन ने किया बड़ा कांड: 6 लाख में हुआ था शादी का कॉन्ट्रैक्ट!

Advertisement