Home > क्राइम > Delhi Crime: बीच रास्ते गंदी वीडियो देख रहा था ड्राइवर, महिला ने पकड़ा तो दी ऐसी दलील, सुनकर माथा पकड़ लेंगे आप!

Delhi Crime: बीच रास्ते गंदी वीडियो देख रहा था ड्राइवर, महिला ने पकड़ा तो दी ऐसी दलील, सुनकर माथा पकड़ लेंगे आप!

दिल्ली में सफदरजंग से मॉडल टाउन जा रही महिला के साथ रैपिडो ऑटो में शर्मनाक हरकत. सफर के दौरान गंदी वीडियो देख रहा था ड्राइवर. शिकायत के बाद कंपनी ने लिया बड़ा एक्शन.

By: Shivani Singh | Last Updated: August 5, 2026 6:13:27 PM IST



ऑनलाइन राइड-बुकिंग ऐप रैपिडो (Rapido) एक बार फिर विवादों के घेरे में है. दिल्ली में असम की रहने वाली एक महिला शोधकर्ता ने रैपिडो ऑटो-रिक्शा चालक पर सफर के दौरान बेहद गंभीर और शर्मनाक आरोप लगाए हैं. पीड़िता की शिकायत के बाद कंपनी ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उसे हमेशा के लिए अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है.

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली में रहने वाली डिजिटल क्रिएटर और रिसर्चर सुकन्या दत्ता (मूल निवासी: असम) के मुताबिक, उन्होंने रात करीब 8:48 बजे सफदरजंग से मॉडल टाउन के लिए रैपिडो ऑटो बुक किया था. सफर की शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन रास्ते में ऑटो चालक की हरकतों ने उन्हें हैरान और असहज कर दिया.

ट्रैफिक सिग्नल पर खुली पोल

सुकन्या ने बताया कि जब ऑटो एक ट्रैफिक सिग्नल पर रुका, तो पास से गुजर रही एक अन्य महिला ने इशारा करके उन्हें सावधान किया. उस महिला ने बताया कि ऑटो ड्राइवर गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहा है. जैसे ही ड्राइवर को अहसास हुआ कि उसकी हरकत पकड़ी गई है, उसने तुरंत फोन छिपा लिया.

इसके बाद सुकन्या को समझ आया कि ड्राइवर न सिर्फ अश्लील कंटेंट देख रहा था, बल्कि सफर के दौरान ही बेहद आपत्तिजनक और अशोभनीय व्यवहार भी कर रहा था.

सुरक्षा के लिहाज से भीड़भाड़ वाले इलाके में उतरीं

सफर में अभी करीब 30 मिनट बाकी थे और ऑटो अनजान व कम आबादी वाले रास्तों से गुजर रहा था. ऐसे में अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सुकन्या ने सही समय का इंतजार किया और ऑटो के भीड़भाड़ वाले इलाके में पहुंचते ही उतरने का फैसला किया.

सफर के दौरान ही उन्होंने रैपिडो की सेफ्टी टीम को मैसेज भेजकर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी, लेकिन राइड खत्म होने तक कंपनी की तरफ से कोई तुरंत रेस्पॉन्स नहीं मिला.

कैमरे पर कबूली बात, दी अजीब दलील

ऑटो से उतरने से ठीक पहले सुकन्या ने हिम्मत दिखाते हुए पूरे वाकये को अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया और ड्राइवर से सवाल-जवाब किए. हैरान करने वाली बात यह रही कि ड्राइवर ने अश्लील वीडियो देखने की बात से इनकार नहीं किया, बल्कि सफाई देते हुए कहा कि वह ‘कम कपड़ों में विदेशी महिलाओं के वीडियो’ देख रहा था.

रैपिडो ने की सख्त कार्रवाई

घटना सामने आने और शिकायत मिलने के बाद रैपिडो ने मामले की जांच की. ड्राइवर के इस गैर-पेशेवर और अशोभनीय रवैये को देखते हुए कंपनी ने उसे अपने प्लेटफॉर्म से permanently टर्मिनेट (ब्लैकलिस्ट) कर दिया है.

Advertisement