Home > दिल्ली > 20 मई को दिल्ली के कई इलाकों में होगी परेशानी, नहीं चला सकेंगे एसी और कूलर, कई घंटों रहेगी बत्ती गुल

20 मई को दिल्ली के कई इलाकों में होगी परेशानी, नहीं चला सकेंगे एसी और कूलर, कई घंटों रहेगी बत्ती गुल

दिल्ली के तमाम इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी. इसको लेकर बिजली वितरण कंपनियों ने लिस्ट जारी की है. कंपनी ने बिजली कटौती का समय भी बताया है. इसके लिए दोनों कंपनियों ने लिस्ट भी जारी की है.

By: Deepika Pandey | Published: May 19, 2026 10:45:58 PM IST



Delhi Power Cut: दिल्ली की बिजली वितरण कंपनी ने जानकारी दी है कि 20 मई को दिल्ली के तमाम इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी. इसके लिए कंपनी ने लिस्ट भी शेयर की है. कंपनी ने बताया है कि खानपुर, जनकपुरी, हौजखास, मोहन गार्डन, नागलोई, जफरपुर और मुंडका के साथ ही केशवपुरम, बादली, नरेला, बवाना, मंगोलपुरी, नरेला, रोहिणी और शालीमार बाग के तमाम इलाकों में भी बिजली कटौती की जाएगी.

टाटा पावर ने बताए प्रभावित इलाके

  • बादली के अलीपुर फिरनी रोड  इलाके में सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक 4 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी. 
  • बवाना के कांझावाला में सुबह 7:15 बजे से 11:15 बजे तक 4 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी. 
  • केशवपुरम के शास्त्री नगर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 2 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • केशवपुरम के रामपुरा में सुबह 8 बजे से 12 बजे तक 4 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी. 
  • केशवपुरम के बी ब्लॉक में सुबह 7:30 बजे से  11:30 बजे तक 4 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • केशवपुरम के A-9/5 और A-9/6 में  सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 2 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • मंगोलपुरी के पूठकलां में सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • मॉडल टाउन के ओल्ड टैगोर पार्क में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 2 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • नरेला के विशाल एन्क्लेव में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 2 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • नरेला के विशाल एन्क्लेव और न्यू सान्नौथ कॉलोनी इलाके में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक 2 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • नरेला के जे 2824 से 2846 तक में सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक 2 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • रोहिणी के एम्बिएंस मॉल के आसपास के इलाके में  सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक 4 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • रोहिणी के सेक्टर 15 के एफ ब्लॉक में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक 2 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • शालीमार बाग के SMA इंडस्ट्रियल इलाके में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 4 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • शालीमार बाग के कालीघाट में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक 2 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.

बीएसईएस ने जारी की लिस्ट

  • बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड ने लिस्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि खानपुर के सूरज कैंप, प्रेम नगर, तुगलकाबाद में सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक डेढ़ घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • जनकपुरी के राजौरी गार्डन के जी ब्लॉक में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी.
  • जनकपुरी के राजौरी गार्डन के ब्लॉक 11 में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे बिजली कटेगी.
  • हौज खास के कटवारिया सराय में पॉकेट बी इलाके में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 4 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी. 
  • मोहन गार्डन के जेलदार एन्क्लेव हस्तसाल में ब्लॉक के में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक 3 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी. 
  • नागलोई के नगली विहार में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तीन घंटे के लिए बत्ती गुल रहेगी.
  • जफरपुर के ब्लॉक ए1 विनोभा एन्क्लेव सीआरपीएफ कॉलोनी झरोदा कलां, ब्लॉक डी बंगाली कॉलोनी नवीन पैलेस झरोदा कलां, बाबा हरि दास एन्क्लेव झरोदा कलां इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे बिजली कटेगी.
  • मुंडका के राजेंद्र पार्क एक्सटेंशन नांगलोई एक्सटेंशन नांगलोई और तिलंगपुर कोटला इलाकों में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.

Advertisement