30 जून को राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में चल रहे आवश्यक मेंटेनेंस कायों के चलते पूर्व नियोजित बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है.बीएसईएस राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL) और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (TPDDL) ने जानकारी दी है कि शहर में बिजली की रिकॉर्ड मांग, मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के चलते ये कटौती की जा रही है. कंपनियों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण ग्रिड की स्थिरता के लिए ये रखरखाव कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.
अलग-अलग टाइम पर होगी बिजली कटौती
आज बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) के तहत आने वाली कॉलोनियों में पावर कट रहने की संभावना है.प्रभावित इलाकों में लाजपत नगर और मयूर विहार के कई इलाके शामिल हैं जहां ट्रांसफार्मर की मरम्मते के चलते बिजली कटौती 2 से 4 घंटे तक जारी रहेगी. स्थानीय निवासियों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस अलर्ट देखने की सलाह दी जा रही है. BRPL उपभोक्ताओं के लिए अपने एरिया में बिजली कटौती की वर्तमान अपडेट के लिए 9999919123 नंबर जारी किया है जिस पर एसएमएस भेज सकते हैं. BYPL ग्राहकों के लिए 8745999808 पर सुविधा उपलब्ध रहेगी.
| डिस्कॉम नाम | प्रभावित क्षेत्र | समय सीमा |
| BRPL | जनकपुरी, साकेत, वसंत कुंज | 10:00 – 14:00 |
| BYPL | लक्ष्मी नगर, कृष्णा नगर | 11:00 – 15:00 |
| TPDDL | रोहिणी, पीतमपुरा, मॉडल टाउन | 10:00 – 16:00 |
इन इलाकों में भी कई घंटे गुल रहेगी बिजली
दिल्ली में आज रोहिणी, जनकपुरी, हौज खास, राजौरी गार्डन, पालम, द्वारका, नांगलोई, टैगोर गार्डन और नंगलिया जैसे कई इलाकों में अस्थायी पावर कट की समस्या हो सकती है.
पालम डिवीजन: 11:06-13:06 बजे तक द्वारका सेक्टर-8 और पालम क्षेत्र में. 11:00-12:30 बजे तक ब्लॉक-C, विनोदपुरी, विजय एन्क्लेव और महावीर एन्क्लेव में. 11:00-13:00 बजे तक ब्लॉक A, पॉकेट 9, पिंक अपार्टमेंट्स और नसीरपुर क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी.
नांगलोई डिवीजन: 11:06-13:06 बजे तक ब्लॉक-B, अमनपुरी, कमरुद्दीन नगर और नांगलोई एरिया में पावर कट होगा.
जनकपुरी डिवीजन: 10:06-12:06 बजे तक मीनाक्षी गार्डन और अशोक नगर क्षेत्र में बिजली कटौती की संभावना है.
विकासपुरी डिवीजन: 10:00-13:00 तक फेज 1, ओम विहार और नवादा क्षेत्र में पावर कट रहेगा.
हौज खास डिवीजन: 11:06-12:06 बजे तक IIT, दिल्ली, हौज खास क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रोक दी जाएगी.
टैगोर गार्डन डिवीजन: 11:00-13:00 बजे तक, 13:00-15:00 बजे तक मुखर्जी पार्क, चौखंडी और विष्णु गार्डन क्षेत्र में बिजली कटौती होगी.
मोहन गार्डन: 10:00-12:00 बजे तक फेज-5 ओम विहार, हस्तसाल और ब्लॉक-C, विपिन गार्डन, नवादा क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी.
द्वारका डिवीजन: 10:00-12:00 तक ब्लॉक A3, उत्तम विहार और बिंदापुर एरिया में भी बिजली सप्लाई रोक दी जाएगी.
निजमुद्दीन डिवीजन: दोपहर 1:00-2:00 बजे तक विद्युत विहार फेज-1 और सनलाइट कॉलोनी क्षेत्र में पावर कट रहेगा.
मुंडका डिवीजन: 9:00-11:00 बजे तक आकाश विहार, राम नगर और कमरुद्दीन नगर में. 12:06-2:06 बजे तक मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया और मुंडका क्षेत्र में बिजली कटौती की संभावना है.
खानपुर: 11:00-12:30 बजे तक D.M.S. ट्रस्ट इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की आशंका है.