Delhi Power Cut: दिल्ली की बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड की तरफ से जानकारी दी गई है कि 10 जुलाई को एक दर्जन से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती की जाने वाली है. कंपनी ने प्रभावित इलाकों की लिस्ट भी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि किस इलाके में कितने घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रह सकती है. साथ ही बिजली सप्लाई बाधित रहने का कारण भी बताया गया है. ऐसे में आपको भी ये लिस्ट चेक कर लेनी चाहिए. कहीं आपका इलाका भी तो इस लिस्ट में शामिल नहीं है.
इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बत्ती
- मोहन गार्डन डिवीजन के विपिन गार्डन नवादा, ब्लॉक सी में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
- पालम डिवीजन के पालम गांव में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक डोढ़ घंटे के लिए बिजली कटौती होगी.
- टैगोर गार्डन डिवीजन के ब्लॉक B 2 रघुबीर नगर टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
- हौज खास डिवीजन के ब्लॉक A, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में सुबह 11 बजे से 12 बजे तक 1 घंटे के लिए बत्ती गुल रहेगी.
- पालम डिवीजन के ब्लॉक जे राज नगर 2 में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक डोढ़ घंटे के लिए बिजली कटौती होगी.
- हौज खास डिवीजन के कटवारिया सराय पॉकेट बी में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक डोढ़ घंटे के लिए बिजली कटौती होगी.
- टैगोर गार्डन डिवीजन के ब्लॉक एई टैगोर गार्डन टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
- पालम के मिर्जापुर महावीर एन्क्लेव में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक डोढ़ घंटे के लिए बिजली कटौती होगी.
-
हौज खास डिवीजन के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली हौज खास में सुबह 11 बजे से 12 बजे तक 1 घंटे के लिए बत्ती गुल रहेगी.
-
छतरपुर डिवीजन के मैदान गढ़ी गांव में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
-
जनकपुरी डिवीजन के दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी हरि नगर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
-
पंजाबी बाग डिवीजन के ब्लॉक B, स्टेट बैंक कॉलोनी, पश्चिम विहार में सुबह 10 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक डेढ़ घंटे के लिए बिजली कटौती
-
होगी.
-
मोहन गार्डन डिवीजन के फेज 5 ओम विहार हस्तसाल में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
-
छतरपुर डिवीजन के डीएलएफ फार्म्स, छतरपुर, सुल्तानपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
-
जनकपुरी डिवीजन के राजौरी गार्डन ब्लॉक वी में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
-
छतरपुर डिवीजन के सुल्तानपुर, जौनपुर गांव जौनपुर, राधे मोहन ड्राइव, डीएलएफ फार्म, गदाईपुर जौनपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
-
मुंडका डिवीजन के जौहर गांव, नांगलोई एक्सटेंशन और आकाश विहार में सुबह 9 बजे से दोपहर 10:30 बजे तक डेढ़ घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.