Home > दिल्ली > Delhi Weather: दिल्ली वालों हो जाएं तैयार! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, आज फिर होगी बारिश

Delhi Weather: दिल्ली वालों हो जाएं तैयार! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, आज फिर होगी बारिश

Delhi Weather: दिल्ली के मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है. तपिश और उमस ने जैसे अलविदा ही कह दिया हो. मंगलवार सुबह से दिल्ली-NCR के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली.

By: Heena Khan | Published: August 5, 2026 6:37:05 AM IST



Delhi Weather: दिल्ली के मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है. तपिश और उमस ने जैसे अलविदा ही कह दिया हो. मंगलवार सुबह से दिल्ली-NCR के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आया नगर में सबसे ज़्यादा, लगभग 50 mm बारिश दर्ज की गई. राजधानी में सोमवार तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है. चलिए जान लेते हैं कि राजधानी का मौसम कैसा रहने वाला है. 

दिल्ली में तेज बारिश के आसार 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार को मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. IMD के आंकड़ों से पता चलता है कि मंगलवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच आया नगर में 49.3 mm बारिश दर्ज की गई. इसके बाद सफदरजंग में 9.4 mm, पालम में 8.1 mm, लोधी रोड में 3.7 mm और रिज इलाके में 1.5 mm बारिश हुई.

ये भी पढ़ें: ‘महानायक’ अमिताभ से लेकर ‘खिलाड़ी’ अक्षय तक! जब करियर के ढलान पर थे करोड़ों कमाने वाले 7 सुपरस्टार्स, ‘B-Grade’ फिल्मों में करना पड़ा था काम!

तापमान में आई गिरावट 

बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई. अधिकतम तापमान 33.5°C दर्ज किया गया. जो सामान्य से 0.7°C कम था. जबकि न्यूनतम तापमान 27.4°C रहा, जो सामान्य से 0.5°C ज़्यादा है. इस बीच, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, इस महीने लगातार चौथे दिन शहर की हवा की गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही. शाम 4 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 64 दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: घर के अंदर क्या चल रहा था? युवती की चीखों ने खोल दिया रहस्य, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हो गया कांड

Advertisement