Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-NCR का मौसम लगातार बदल रहा है. बता दें कि दिल्ली में अब मॉनसून ने दस्तक दे दी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि, शनिवार को दिल्ली में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने सुबह और दोपहर के समय तेज़ सतही हवाओं के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश का अनुमान लगाया है, जबकि शाम और रात में भी हल्की बारिश की संभावना है.
आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?
शुक्रवार को राजधानी में आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होती रही, जिससे तापमान सामान्य से नीचे रहा. अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से थोड़ा कम है. आज भी मौसम ठंडा और नम बना रहेगा. IMD ने शनिवार को दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान लगाया है. दिन के समय बारिश के साथ तेज़ सतही हवाएं चल सकती हैं, और शाम व रात में भी ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है.
कहां-कहां हुई बारिश?
शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 0.5 मिमी बारिश हुई. पालम में 0.6 मिमी, लोधी रोड पर 0.8 मिमी और रिज में 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इस दौरान आयानगर में कोई बारिश नहीं हुई. सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच, सफदरजंग में 0.6 मिमी, पालम में 3.3 मिमी, लोधी रोड पर 0.5 मिमी और आयानगर में 0.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि रिज में बहुत मामूली (ट्रेस) बारिश हुई.
ये भी पढ़ें: सूर्य-शनि का दुर्लभ नवपंचम दृष्टि योग बनाएगा मालामाल, इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते