Home > दिल्ली > Delhi Ka Mausam: दिल्ली-NCR में छाए बादल! IMD का जारी किया येलो अलर्ट, क्या कल गरजेंगे बादल या पड़ेगी धूप?

Delhi Ka Mausam: दिल्ली-NCR में छाए बादल! IMD का जारी किया येलो अलर्ट, क्या कल गरजेंगे बादल या पड़ेगी धूप?

Delhi Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ली है. IMD ने येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का अनुमान जताया है. अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट और कई राज्यों में भी बारिश की संभावना है.

By: Sanskriti Jaipuria | Published: June 30, 2026 3:02:05 PM IST



Delhi Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली. सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा और कई इलाकों में धूल भरी तेज हवाएं चलती नजर आईं. गर्मी से परेशान लोगों को इन हवाओं के कारण कुछ राहत महसूस हुई. मौसम में आए इस बदलाव के बाद अब बारिश और आंधी की संभावना भी बढ़ गई है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हापुड़ समेत कई क्षेत्रों में मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.

 IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले पूरे सप्ताह बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. बुधवार से तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है.

 दिल्ली में आज कितना रहेगा तापमान?

मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, हालांकि कुछ समय के लिए धूप भी निकल सकती है.

 देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना

IMD के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति देखने को मिल सकती है. उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड समेत कई राज्यों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया गया है. बारिश के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

  

Advertisement