Delhi NCR Traffic Alert: पिछले 24 घंटों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. कहीं पर धीमी तो कहीं पर मध्यम स्तर की बारिश ने दिल्ली-एनसीआर की 200 से अधिक सड़कों को तालाब में तब्दील कर दिया है. दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार (09 जुलाई, 2026) को सुबह-सुबह हुई बारिश ने जहां मौसम का मिजाज और गर्मी-उमस से राहत मिली तो उधर, ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई.
दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल समेत एनसीआर के शहरों की सड़कों पर गुरुवार सुबह से ही बारिश के चलते जाम लगना शुरू हो गया. देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो आनंद विहार, मधबुन चौक, लाजपत नगर, ग्रेटर कैलाश, धौला कुआं, आईटीओ, आश्रम चौक, रिंग रोड, मिंटो ब्रिज अंडरपास और सरहौल बॉर्डर समेत कई प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं.
दिल्ली में इन रास्तों से निकलेंगे तो मिलेगी राहत
अगर आप भी अपने वाहन से दिल्ली-एनसीआर में सफर करना चाहते हैं तो बारापुला फ्लाईओवर, मयूर विहार लिंक रोड, अक्षरधाम रूट और बाहरी दिल्ली की ओर जाने वालों के लिए पेरिफेरल एक्सप्रेसवे बेहतर विकल्प हो सकते हैं. इसकी वजह यह है कि यहां पर गुरुवार को भी ट्रैफिक का दबाव कम है.
@dtptraffic @DelhiPolice
This vehicle spotted yesterday on ring road from sarai kale khan towards ITO. Overspeeding, honking, without helmet and seems without validate pollution certificate. Kindly take cognisance of the matter. pic.twitter.com/gHvq59GY45— Pawan Sharma (@Pawan4sewa) July 9, 2026
गुरुग्राम में बुरा हाल
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बारिश से हालात बदतर हो गए हैं. लोगों को मिनटों का सफर तय करने में आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक का समय लग रहा है. गुरुवार को सुबह के दौरान भी सेक्टर-15, सेक्टर-31, सेक्टर-39, सेक्टर-40, सेक्टर-44, सेक्टर-45, सेक्टर-46, सेक्टर-56 और सेक्टर-57 सहित नए गुरुग्राम के कई हिस्सों में बारिश के चलते जलभराव हो गया. ऐसे में इन रास्तों से ना निकलें या फिर समय का ध्यान रखते हुए जल्दी घर से निकलें.
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) July 8, 2026
गुरुग्राम में इन रास्तों से करें परहेज
गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर रोड, सेक्टर-10ए, पटौदी रोड, बसई रोड, कादीपुर, उमंग भारद्वाज चौक, बसई तथा दिल्ली-जयपुर हाईवे की नरसिंहपुर स्थित सर्विस लेन पर पानी भरने से लंबा ट्रैफिक जाम लगने लगा है. इस रास्तों को इस्तेमाल नहीं करें वरना जाम में फंस जाएंगे.
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) July 9, 2026
देर शाम को भी हो सकती है ट्रैफिक जाम से परेशानी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में खराब मौसम का असर गुरुवार (09 जुलाई, 2026) को देर शाम तक ट्रैफिक पर बना रह सकता है.
Hauz khas Red light heavy traffic @dtptraffic @CPDelhi @TrafficCP @HMOIndia @SandhuTaranjitS @LtGovDelhi @gupta_rekha @AmitShah @CMODelhi @mlkhattar @MoHUA_India pic.twitter.com/BJAnraOLtV
— Nitin Garg (@nitingarg66) July 9, 2026
ऐसे में घर लौटने से पहले मौसम और ट्रैफिक अपडेट पर नजर रखना आपके समय और परेशानी दोनों को बचा सकता है. दिल्ली यातायात पुलिस और गौतबुद्धनगर यातायात पुलिस के अलावा गाजियाबाद पुलिस भी लगातार सोशल मीडिया पर जाम और ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी शेयर करती हैं.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के कई जिलों में बाढ़ के हालात, रायगढ़ में पानी में बह गए 1200 LPG गैस सिलेंडर