Home > दिल्ली > CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बढ़े सीएनसी के दाम, 3 दिनों के भीतर 3 रुपये की हुई वृद्धि

CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बढ़े सीएनसी के दाम, 3 दिनों के भीतर 3 रुपये की हुई वृद्धि

Delhi CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं. इससे पहले 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. आज 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

By: Sohail Rahman | Published: May 17, 2026 10:06:34 AM IST



Delhi-NCR CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को एक के बाद आक महंगाई के झटके लग रहे हैं. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर सीएनसी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब सीएनजी एक रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है. इससे पहले गैस कंपनियों ने दो रुपए की बढ़ोतरी की थी. यानी कुल मिलाकर तीन दिनों के भीतर सीएनजी 3 रुपए महंगी हो गई है.

अब दिल्ली में एक किलो सीएनजी की कीमत 80.09 रुपए हो गई है. वहीं, गाजियाबाद में एक किलो सीएनजी की कीमत अब 88.70 रुपए है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सीएनजी 84 रुपए प्रति किलोग्राम है.

PNG और घरेलू सिलेंडर के दाम में अभी बदलाव नहीं

हालांकि, आम जनता की रसोई तक पाइप से मुहैया कराई जाने वाली प्राकृतिक गैस यानी पीएनजी और घरेलू खाना पकाने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर दोनों की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है.

अलग-अलग शहरों में सीएनजी के दाम

क्रमांक शहर कीमत (रुपये में)
1. दिल्ली 80.09
2. नोएडा 88.70
3. गाजियाबाद 88.70
4. मुजफ्फरनगर 88.58
5. मेरठ 88.58
6. शामली 88.58
7. गुरुग्राम 85.12
8. करनाल 84.43
9. कैथल 85.43
10. रेवाड़ी 84.70
11. कानपुर 91.42
12. हमीरपुर 91.42
13. फतेहपुर 91.42
14. अजमेर 89.44
15. पाली 89.44
16. महोबा 86.42
17. ग्रेटर नोएडा 88.70
18. गौतम बुद्ध नगर  88.70
19. चित्रकूट 86.42
20. हापुड़ 89.70

Tags:
Advertisement