Delhi Metro Viral Video: अक्सर आपने सोशल मीडिया पर देखा होगा कि दिल्ली मेट्रो की कई हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आती हैं. कई बार लोग मेट्रो में ही गंदी हरकते करते हैं तो कभी लड़ाई झगड़ा, यहां तक की मेट्रो को तो कपल प्लेस तक बना लिया गया है. वहीं अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, अब कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन से एक बेहद घटिया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को देखने के बाद आप शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे. दरअसल वायरल हो रही इस वीडियो में, एक युवती एक बुज़ुर्ग व्यक्ति को मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट के अंदर कथित तौर पर पेशाब करते हुए पकड़ लेती है. इतना ही नहीं वो उस व्यक्ति पर ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाती है. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालाँकि, जब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दखल दिया, तो एक ऐसी सच्चाई सामने आई जिसने लोगों को रुककर सोचने पर मजबूर कर दिया.
लिफ्ट में की गंदी हरकत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पूरी घटना का वीडियो एक उद्यमी, दीपशिखा मेहता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. वायरल क्लिप में, उन्हें कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट के अंदर उस बुज़ुर्ग व्यक्ति का वीडियो बनाते हुए और उसे डांटते हुए देखा जा सकता है. मेहता के अनुसार, जब वो अन्य यात्रियों के साथ लिफ्ट में चढ़ीं, तो उन्होंने कथित तौर पर उस बुज़ुर्ग व्यक्ति को लिफ्ट के अंदर पेशाब करते हुए देखा. वीडियो में, युवती को यह कहते हुए सुना जा सकता है, इन्होंने लिफ्ट के अंदर, बिल्कुल युवतियों के सामने पेशाब कर दिया है. जब उन्होंने उस बुज़ुर्ग व्यक्ति से उसके इस काम के बारे में पूछा, तो वो बेहद शांत दिखे और बेपरवाही से जवाब दिया, हाँ, ठीक है, सॉरी; तुम्हें जो करना है कर लो. जैसे ही यह वीडियो सामने आया, इसने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक स्वच्छता और नागरिक बोधको लेकर एक ज़ोरदार बहस छेड़ दी.
आखिर बुजुर्ग शख्स ने क्यों की ये हरकत?
वीडियो वायरल होने और लोगों में भारी गुस्सा फैलने के बाद, दिल्ली पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में घटना के असली तथ्यों को स्पष्ट किया. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह घटना 15 मई, 2026 की रात लगभग 9:40 बजे हुई थी. वो बुज़ुर्ग यात्री जामिया मेट्रो स्टेशन से फरीदाबाद की ओर यात्रा कर रहा था. कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन पर लाइन बदलते समय, उसे अचानक एक “मेडिकल इमरजेंसी” का सामना करना पड़ा. पुलिस के बयान के अनुसार, उस बुज़ुर्ग यात्री ने शौचालय खोजने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसे समय पर कोई शौचालय नहीं मिला. जब स्थिति पूरी तरह से उसके नियंत्रण से बाहर हो गई, तो उसके पास लिफ्ट के अंदर एक पानी की बोतल में पेशाब करने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा था.