Home > दिल्ली > दिल्ली से गुरुग्राम जाना होगा मिनटों का खेल! GMDA की नई सड़क योजना खत्म करेगी घंटों का ट्रैफिक जाम

दिल्ली से गुरुग्राम जाना होगा मिनटों का खेल! GMDA की नई सड़क योजना खत्म करेगी घंटों का ट्रैफिक जाम

New Route Between Gurugram To Delhi: दिल्ली-गुरुग्राम ट्रैफिक जाम से राहत के लिए GMDA ने AIIMS-गुरुग्राम कॉरिडोर को घाटा चौक तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. इससे एयरपोर्ट, सोहना और दक्षिणी गुरुग्राम की कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

By: Sanskriti Jaipuria | Published: June 3, 2026 5:45:08 PM IST



New Route Between Gurugram To Delhi: दिल्ली से गुरुग्राम जाने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं और लोगों के मन भी नहीं करता है क्योंकि वहां तक पहुंचने में रास्ते में काफी जाम मिलता है. इसी ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए एक सड़क योजना पर काम किया जा रहा है. गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने साउदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर स्थित एआईएमएस-गुड़गांव कॉरिडोर को घाटा चौक तक विस्तारित करने का प्रस्ताव तैयार किया है. इस पहल का उद्देश्य दिल्ली, गुरुग्राम और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बीच आवागमन को ज्यादा तेज, सुगम और सुविधाजनक बनाना है.

 जाम से बचने के लिए तैयार होगा नया रूट

हाल के समय में एयरपोर्ट क्षेत्र, सिरहौल बॉर्डर और एनएच-48 के कई हिस्सों में वाहनों की लंबी कतारें आम दृश्य बन चुकी हैं. प्रस्तावित सड़क विस्तार के बाद यात्रियों को एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा, जिससे उन्हें शहर के सबसे व्यस्त हिस्सों से होकर गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी. विशेष रूप से साउथ दिल्ली से सोहना, जयपुर और दक्षिणी गुरुग्राम की ओर जाने वाले वाहन चालक इस नए मार्ग का लाभ उठा सकेंगे. इससे यात्रा का समय कम होने के साथ-साथ ईंधन की भी बचत होगी.

 परियोजना में शामिल होंगे कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार

इस शानदार योजना के तहत सड़क नेटवर्क को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए कई बड़े सुधारों पर विचार किया जा रहा है. खुशबू चौक से घाटा चौक तक सड़क विस्तार की योजना बनाई गई है. इसके अलावा रेजांग ला चौक जैसे अत्यधिक व्यस्त जंक्शनों पर फ्लाईओवर और अंडरपास के निर्माण की संभावनाओं का भी आकलन किया जा रहा है. परियोजना का लक्ष्य दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करना और मेट्रो व सड़क परियोजनाओं के बीच समन्वय बढ़ाना भी है. इन प्रयासों से एयरपोर्ट और गुरुग्राम के बीच आवागमन पहले की तुलना में कहीं ज्यादा सहज हो सकता है.

 यात्रियों को मिलेगा समय  

नई सड़क परियोजना केवल ट्रैफिक कम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ये रोजाना यात्रा करने वाले लोगों के लिए कई व्यावहारिक लाभ भी लेकर आएगी. कम भीड़भाड़ वाले मार्ग उपलब्ध होने से यात्रा की अवधि घटेगी, वाहन चालकों का तनाव कम होगा और ईंधन की खपत में भी कमी आएगी.

 रियल एस्टेट सेक्टर को मिल सकता है बड़ा बढ़ावा

बेहतर सड़क संपर्क का सकारात्मक प्रभाव रियल एस्टेट बाजार पर भी देखने को मिल सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि दक्षिणी गुरुग्राम, एसपीआर कॉरिडोर और गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड के आसपास स्थित क्षेत्रों में संपत्तियों की मांग बढ़ सकती है. सेक्टर 56, सेक्टर 57, घाटा और ग्वाल पहाड़ी जैसे इलाकों में घर खरीदने और निवेश करने वालों की रुचि बढ़ने की संभावना है. बेहतर कनेक्टिविटी के कारण लोगों को कार्यालय, एयरपोर्ट और अन्य मेन स्थानों तक पहुंचने में कम समय लगेगा, जिससे इन क्षेत्रों की आकर्षण क्षमता और ज्यादा बढ़ सकती है.
 

Advertisement