यदि आप भी दिल्ली-एनसीआर या किसी मैट्रो सिटी में रहते हैं. मोबाइल ऐप के माध्यम से घर की साफ-सफाई करने वाली हाउस हेल्प की बुकिंग करते हैं तो सावधान हो जाएं. दिल्ली के द्वारका इलाके से एक ऐसा भयावह मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद आपका भी अपने घर का काम स्वंय करने लगेंगे और हाउस मेड की विश्वसनीयता पर गहराई से सोचेंगे. ताजा मामले में दिल्ली के द्वारका इलाके में एक परिवार ने ऑनलाइन ऐप्लीकेशन के जरिए घर के काम कराने के लिए हाउस हेल्प की बुकिंग की थी जिसका नाम पूजा था. शुरुआत में तो सब ठीक था लेकिन धीरे-धीरे घर के भेद लिए और 56 साल के एक युवक पर छेड़छाड़ और उत्पीड़न के आरोप लगा दिए. पुलिस में शिकायत करने की धमकी देकर लाखों रुपये तक ऐंठ लिए. लेकिन घर के एक सदस्य की समझदारी ने पूरे परिवार को बदनामी और इस ट्रैप से बता लिए.
काम करते-करते अचानक चिल्लाने लगी मेड
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका में रहने वाले 56 वर्षीय शख्स ने ऑनलाइन ऐप के जरिए एक हाउस हेल्प की बुकिंग की थी. काम के पहले दिन हाउस हेल्प ने घर का मुआयना किया ही था कि कुछ ही देर में अंदर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं. इससे पहले की घर के बाकी सदस्य कुछ समझ पाते वो आनन-फानन में भागकर आए, वहां खड़ी हाउस हेल्प घर के सदस्य और 56 साल के व्यक्ति पर दुष्कर्म के आरोप लगाने लगी.
पुलिस से शिकायत करने की एवज में लाखों ठगे
हाउस हेल्प के आरोपों ने घर के सदस्यों को चिंता के साए में डाल दिया. लेकिन हाउस हेल्प यहीं नहीं रुकी, उसने घर वालों को पुलिस बुलाने और शिकायत करने की धमकी दे डाली. पुलिस को कॉल लगाने ही वाली थी कि घर वाले हाउस हेल्प के सामने गिड़गिड़ाने लगे. तभी उसने अपना असली चेहरा दिखा दिया और घर वालों से 5 लाख रुपये की डिमांड कर डाली. सबसे अच्छी बात यह रही कि पीड़ित युवक के बेटे ने पूरी घटना की एक वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली.
पुलिस ने लिया मामले का जायजा
56 वर्षीय पीड़ित शख्स के बेटे ने घटना की पूरी वीडियो बनाई और तत्काल स्थानीय पुलिस को कॉल कर दिया. पुलिस ने मामले का जायजा लिया और वो वीडियो भी देखी जिसमें हाउस हेल्प पीड़ित युवक को ब्लैक मेल करती नजर आ रही है. जांच-पड़ताल में सामने आया कि हाउस हेल्प ने पुलिस को कॉल किया ही नहीं था बल्कि वो परिवार से पैसे ऐंठने के लिए ड्रामा कर रही थी. पुलिस ने न सिर्फ हाउस हेल्प को अरेस्ट किया बल्कि परिवार से वसूले गए 2 लाख रुपये भी बरामद कर लिए.
पूछताछ से सामने आया कि महिला ने पहले भी कई बार इस परिवार को घर के कामकाज संबंधी सेवाएं दी थीं. फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया है. अदालत ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ये भी पढ़ें:- इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर युवक को जाल में फंसाया, शादी भी की; जब खुली सच्चाई तो रेलवे ट्रैक पर लिख दिया खौफनाक अंत!