Home > क्राइम > Delhi Crime: चांदनी चौक में 54.5 लाख की हुई थी लूट, 500 CCTV कैमरों की जांच में खुलासा, कर्मचारी ने ही रची थी साजिश

Delhi Crime: चांदनी चौक में 54.5 लाख की हुई थी लूट, 500 CCTV कैमरों की जांच में खुलासा, कर्मचारी ने ही रची थी साजिश

Chandni Chowk Robbery Case: दिल्ली के चांदनी चौक में दिनदहाड़े 54 लाख 50 हजार रुपये की लूट की घटना सामने आई थी. जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पता चला कि कर्मचारी ने ही लूट की साजिश रची थी.

By: Sohail Rahman | Published: June 3, 2026 10:07:05 PM IST



Chandni Chowk Robbery Case: दिल्ली के चांदनी चौक में दिनदहाड़े 54 लाख 50 हजार रुपये की लूट की खबर ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था. एक मनी ट्रांसफर एजेंट के कर्मचारी ने दावा किया कि दो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर कैश से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए. लेकिन कहानी में ऐसा ट्विस्ट आया, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया. 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी निगरानी और लगातार पूछताछ के बाद सामने आया कि यह कोई असली लूट नहीं थी, बल्कि करोड़ों के सपने देखने वाले एक कर्मचारी द्वारा रची गई बेहद शातिर साजिश थी.

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शिकायतकर्ता वासुदेव ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर खुद ही 54.5 लाख रुपये गायब करने की योजना बनाई थी. लूट का पूरा ड्रामा पहले से तय था. आरोपी पहले से मौके पर मौजूद थे और सही समय का इंतजार कर रहे थे.

दिल्ली पुलिस ने की गहन जांच

दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीमों ने दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड में करीब 1500 किलोमीटर तक पीछा किया. छह दिनों तक चले इंटरस्टेट ऑपरेशन में एक-एक कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब पूछताछ के दौरान वासुदेव टूट गया और उसने पूरे षड्यंत्र का सच उगल दिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अब तक 50 लाख रुपये नकद बरामद कर लिए हैं, जबकि बाकी रकम की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें – Jharkhand Crime: बहला-फुसलाकर दो मासूमों को सुनसान जगह ले गया युवक, फिर करने लगा हैवानियत, जिंदा भी नहीं छोड़ा

डीसीपी नॉर्थ राजा बांठिया ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर डीसीपी नॉर्थ राजा बांठिया का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अगर सीसीटीवी फुटेज की बारीजी से जांच न की जाती तो यह फर्जी लूटकांड शायद एक परफैक्ट क्राइम बन जाता. इसके अलावा, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वो पूरी तरह से ड्रामा कर नहीं पाए. जब इस मामले में जांच हुई तो आरोपी टूट गए और उन्होंने सारी सच्चाई बयां कर दी. जब आरोपी यहां काम करता था तब कैश के बंडल के साथ वीडियो बनाकर स्नैपचैट पर डाला करता था. आरोपी आपस में स्नैपचैट पर बातचीत करते थे.

यह भी पढ़ें – Meerut Murder Case: ‘हे भगवान! तुमने अपनी गर्लफ्रेंड को…’, एकतरफा प्यार में युवक ने किया था ये कांड, सुप्रीम कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया?

Advertisement