Home > दिल्ली > Chawri Bazaar Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में 3 मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Chawri Bazaar Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में 3 मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Delhi Building Collapses: दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह 3 मंजिला इमारत ढही गई. कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है.

By: JP Yadav | Published: November 5, 2026 11:49:19 AM IST



Delhi Building Collapses:  देश की राजधानी दिल्ली से गुरुवार (05 नवंबर, 2026) को बुरी खबर सामने आई.  पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास ‘गली सितारा’ में हुई.  घटनास्थल पर दमकल विभाग की कम से कम 6 गाड़ियां भेजी गई हैं, जिनमें पानी के टैंकर और बचाव वाहन शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि यह हादसा उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक इमारत के दो स्लैब गिरने के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी. यह घटना मिलन गार्डन इलाके में एक पुराने घर के ऊपर नया फ्लोर बनाने के दौरान हुई. निर्माण कार्य के समय, मौजूदा छत का एक हिस्सा ढह गया, जिससे उसके ऊपर का स्लैब भी गिर गया. मृतकों की पहचान 60 वर्षीय चंद्रपाल और 33 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई.. मलबे में फंसे इन लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

इस ताज़ा हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और नगर निगम (MCD) पर निशाना साधा. इससे पहले 6 सितंबर को दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में लड़कों के लिए चल रही एक ‘पेइंग गेस्ट’ (PG) इमारत ढह गई थी, जिसके बाद MCD ने सुरक्षा ऑडिट (safety audits) कराए थे.

यह भी पढ़ें: 2026 US Election Results:  डोनाल्ड ट्रंप की करारी हार!  कौन हैं जॉन ओसॉफ? जिनकी हो रही सर्वाधिक चर्चा
यह भी पढ़ें: Pia Dandiya कौन हैं, जिन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी के उम्मीदवार को हराया, क्या है भारत से खास रिश्ता

यह भी पढ़ें: US Results Today: डोनाल्ड ट्रंप के लिए बुरी खबर, डेमोक्रेट्स ने ऐतिहासिक जीत के साथ लगाई रिपब्लिकन के गढ़ में सेंध

यह भी पढ़ें: Habibi meaning Blue Wave 2026: इतिहास रचा डेमोक्रेट्स ने, फिर ‘ब्लू वेव 2026’ और ‘हबीबी’ क्यों गूगल पर करने लगा ट्रेंड

यह भी पढ़ें: India Biggest Gunda : ‘आंख निकाल ली जाएगी…’ अतीक अहमद की मौत के बाद कौन है देश का सबसे बड़ा गुंडा? जिसने सरेआम किया दावा

Tags:
Advertisement