Bhati Mines Student Death: दिल्ली के भाटी माइंस के पास एक जंगली इलाके में 14 साल के 9वीं क्लास के छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में इस किशोर का शव मिला, जिसके बाद पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चलता है कि पीड़ित का गला घोंटा गया हो सकता है.
इस पूरे मामले पर परिजनों का आरोप है कि भाटी माइंस के ही कुछ बच्चों के साथ दो दिन पहले उसका झगड़ा हुआ था. पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
यूपी में 7 साल के बच्चे का मक्के के खेत में मिला शव
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में एक अलग घटना में 2 मई से लापता 7 साल का एक बच्चा 5 मई को मक्के के खेत में मृत पाया गया. उत्तर प्रदेश की इस घटना के संबंध में पूर्वी हरदोई के एएसपी सुबोध गौतम का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे के लापता होने की शिकायत मल्लावां पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी. इसके बाद पुलिस ने बच्चे का पता लगाने और मामले की जांच के लिए दो टीमें बनाईं. तीन दिनों की तलाशी के बाद बच्चे का शव मक्के के खेत से बरामद किया गया.
यह भी पढ़ें – जलती चिता से खोपड़ी और हड्डियां की चोरी… प्रेमिका को काबू करने के लिए तांत्रिक के चक्कर में फंसा युवक; उठाया खौफनाक कदम
पुलिस ने घटना स्थल का किया मुआयना
पुलिस और फॉरेंसिक टीमों ने घटना स्थल का मुआयना किया और सबूत इकट्ठा किए. बाद में शव को मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. इसके अलावा, 3 मई को बलिया ज़िले में शिवरामपुर घाट के पास गंगा नदी में सेल्फ़ी लेते समय चार बच्चे डूब गए थे. बलिया के ज़िलाधिकारी के अनुसार, घटना से पहले बच्चे नहाने के लिए तय सुरक्षित क्षेत्र को पार कर गए थे.
यह भी पढ़ें- Prayagraj News: मां के साथ बिस्तर पर कौन था? अयान ने कमरे में ऐसा क्या देखा; फिर बर्बाद हो गईं 6 जिंदगियां