Home > दिल्ली > 21 मई को इन इलाकों में कई घंटों गुल रहेगी बत्ती, हौज खास, नागलोई, जनकपुरी समेत यहां कटेगी बिजली

21 मई को इन इलाकों में कई घंटों गुल रहेगी बत्ती, हौज खास, नागलोई, जनकपुरी समेत यहां कटेगी बिजली

21 मई को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी. कंपनी ने प्रभावित इलाकों की लिस्ट जारी की है. कंपनी ने बताया है कि मेंटेनेंस के कारण कुछ इलाकों में घंटों बिजली कटौती की जाएगी.

By: Deepika Pandey | Last Updated: May 20, 2026 6:33:00 PM IST



Delhi Power Cut: दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती के बारे में सूचना दी गई है. बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर लिमिटेड और बीएसईएस ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें उन्होंने प्रभावित इलाकों की लिस्ट जारी करते हुए बताया है कि इन इलाकों में घंटों बिजली कटौती की जाएगी. इसके पीछे की वजह भी बताई है. कंपनियों ने बताया है कि मेंटेनेंस कारण, ट्रांसफॉर्मर की देखरेख समेत तमाम कामों के लिए बिजली कटौती की जाएगी. आइए देखते हैं प्रभावित इलाकों की लिस्ट…

21 मई को कहां रहेगी बत्ती गुल?

  • दिल्ली के हौज खास के एंड्र्यू गंज में दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक 4 घंटों के लिए बिजली कटौती के बारे में सूचना दी गई है.
  • नागलोई के विकासपुरी एक्सटेंशन में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक 3 घंटों के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • जनकपुरी के ब्लॉक ए में सुबह 11 बजे से 12 बजे तक 1 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • जनकपुरी के ब्लॉक ए3 असालतपुर गांव जनकपुरी में सुबह 11 बजे से 12 बजे तक 1 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • जनकपुरी के राजौरी गार्डन के ब्लॉक वी में सुबह 11 बजे से 12 बजे तक 1 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • मोहन गार्डन के नवादा के ओम विहार फेज 2 में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक 2 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • विकासपुरी के ब्लॉक जी 2 में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक 3 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • हौज खास के ब्लॉक A, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में सुबह 11 बजे से 12 बजे तक 1 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • मोहन गार्डन के राजापुर खुर्द में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक 2 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • बादली के खेरा कलां में सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक 3 घंटे के लिए बिजली कटेगी.
  • बवाना के मुंगेशपुर में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 4 घंटे के लिए बिजली कटेगी.
  • मॉडल टाउन के रामेश्वर नगर इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 2 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.

हो सकती हैं ये परेशानियां

इन इलाकों में बिजली कटने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो सकती है. भीषण गर्मी में लोग कूलर और एसी नहीं चला सकेंगे. इसके कारण उन्हें गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. इन इलाकों के लोगों को पहले से ही पानी की व्यवस्था भी कर लेनी चाहिए ताकि 4 घंटों तक बिजली कटौती के कारण उन्हें पानी की समस्या का सामना न करना पड़े.

Advertisement