Delhi Weather Today Live: GRAP-IV के बाद भी 'नो PUC-नो फ्यूल' जारी रहेगा- दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा
Delhi Weather Today Live: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार GRAP-IV की पाबंदियां हटने के बाद भी 'नो PUC, नो फ्यूल' पॉलिसी जारी रखेगी. जिन गाड़ियों के पास वैलिड PUC सर्टिफिकेट नहीं होगा, उन्हें चलाने या फ्यूल भरवाने की इजाज़त नहीं होगी और पेट्रोल पंपों को फ्यूल देने से मना करने का निर्देश दिया गया है. कई खराब और काम न करने वाले PUC सेंटर्स को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि मॉनिटरिंग को मज़बूत करने के लिए नए एमिशन टेस्टिंग सेंटर्स को मंज़ूरी दी गई है.