Live

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: दिल्ली में मूसलाधार बारिश के बावजूद मिंटो रोड पुल में नहीं भरा पानी, CM Rekha Gupta ने कर दिया कमाल

Updated: August 9, 2025 10:19:30 AM IST
Delhi Heavy Rainfall Live Updates (मिंटो रोड ब्रिज में नहीं भरा पानी)

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। बारिश इतनी तेज हो रही है कि आपको सड़क पर आगे कुछ नहीं दिखेगा। सड़कें जलमग्न हो गई हैं। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही ऐसी बारिश हो रही है जैसे बादल पागल हो गए हों। दिल्ली के कई इलाकों में सुबह-सुबह ही झमाझम और तेज रफ्तार वाली बारिश शुरू हो गई। शास्त्री भवन, आर.के. पुरम, मोती बाग और किदवई नगर जैसे इलाकों में तेज़ बारिश हुई। हल्की बारिश के बाद मथुरा रोड पर जलभराव देखा गया, साथ ही सुबह-सुबह हुई बारिश के बाद भारत मंडपम के गेट नंबर 7 पर भी पानी भर गया।

Summary: Delhi Heavy Rainfall Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। बारिश इतनी तेज हो रही है कि आपको सड़क पर आगे कुछ नहीं दिखेगा। सड़कें जलमग्न हो गई हैं। जगह-जगह जलभराव देखने को मिल रही है।

Live Updates

10:08 (IST) 09 Aug 2025

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: मिंटो रोड पुल में नहीं भरा पानी

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बावजूद मिंटो रोड पुल के नीचे जलभराव की कोई खबर नहीं है।

New Delhi: Despite heavy rainfall in the national capital, there was no waterlogging reported under the Minto Road bridge pic.twitter.com/EUwJCcahWT

— IANS (@ians_india) <a href="

09:58 (IST) 09 Aug 2025

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: नहीं थम रहा बारिश का सिलसिला

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: रात में रुक-रुक हो रही बारिश के बाद दिल्ली में सुबह 6:30 बजे से लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। हालांकि बीच-बीच में बारिश की रफ्तार थोड़ी कम हो जाती है, लेकिन फिर तेज हो जाती है। आज का मौसम देखकर लगता है आज दिनभर बारिश नहीं रुकेगी।

09:13 (IST) 09 Aug 2025

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: संगम विहार में सड़क पर भरा पानी

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में लगातार ही रही बारिश के बाद अब जलभराव की तस्वीरें सामने आने लगी है। दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रक्षाबंधन के अवसर पर लोगों को बाहर निकलने में दुश्वारी हो रही है।

VIDEO | Heavy rain lashes parts of Delhi-NCR, causing waterlogging in several areas. Visuals from Sangam Vihar.

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/XbRXeAkOzd

— Press Trust of India (@PTI_News) <a href="

09:12 (IST) 09 Aug 2025

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: ITO में भरा पानी

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में भीषण जलभराव हो गया है। आईटीओ में जलभराव देखने को मिल रहा है।

#WATCH | Delhi woke up to incessant rainfall, causing severe waterlogging in many parts of the National Capital. Visuals from ITO. pic.twitter.com/PbbmHpDvlD

— ANI (@ANI) <a href="

08:33 (IST) 09 Aug 2025

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: कई जगहों पर हुआ जलभराव

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: दिल्ली में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद दिल्ली के कई स्थानों पर भारी जलभराव की खबरें सामने आ रही है।

#WATCH | Many places in Delhi experience heavy waterlogging after torrential downpour in the national capital. pic.twitter.com/zY0QEoM63K

— ANI (@ANI) <a href="

08:07 (IST) 09 Aug 2025

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन हुआ सामान्य

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: दिल्ली हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन सामान्य है।

Passenger Advisory issued at 00:10 Hours#DelhiAirport #PassengerAdvisory #DELAdvisory pic.twitter.com/ijnzu31Dq2

— Delhi Airport (@DelhiAirport) <a href="

07:55 (IST) 09 Aug 2025

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: दिनभर जारी रहेगी बारिश

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज राष्ट्रीय राजधानी में आंधी तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, अगर हम आज के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

07:35 (IST) 09 Aug 2025

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई, जिससे उमस से राहत मिली और राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया। आईएमडी ने शहर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

07:29 (IST) 09 Aug 2025

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: दिल्ली के कई इलाकों में हुई भारी बारिश

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। घर से निकलने से पहले दिल्ली के मौसम का हाल जानकर ही बाहर निकलें। वरना भारी बारिश में आप कहीं भी फंस सकते हैं।

07:27 (IST) 09 Aug 2025

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: दिल्ली के अलावा, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भी लगातार बारिश की चेतावनी जारी की है, अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

07:25 (IST) 09 Aug 2025

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: 90 से ज्यादा उड़ानें देरी से चलेंगी

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया। भारी बारिश का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा, 90 से ज़्यादा उड़ानें देरी से चलीं और चार रद्द कर दी गईं।

07:15 (IST) 09 Aug 2025

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: जगह-जगह हुआ जलभराव

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव देखने को मिल रही है। घर से ऑफिस के लिए निकले हुए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश इतनी तेज थी कि, लोग छाते रहते हुए भी बारिश में भीगते नजर आए।

#WATCH | Delhi | Heavy rain causes waterlogging at the Panchkuian Marg pic.twitter.com/nldjJHoqhI

— ANI (@ANI) <a href="

07:09 (IST) 09 Aug 2025

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: एनसीआर में भी भारी बारिश

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में शाम को बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप खिली रही, लेकिन बीच-बीच में बादल भी आते-जाते रहे।

06:59 (IST) 09 Aug 2025

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: IMD ने जारी की थी चेतावनी

Delhi Heavy Rainfall Live Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, आज "गरज के साथ बारिश" की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।