Delhi AQI Weather LIVE Today: दिल्ली में लगातार ठंड अपना कहर बरसा रही है. राजधानी और उत्तर भारत के तापमान में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिल रही है. दिल्ली-NCR और आसपास के राज्यों में शुक्रवार को मौसम की पहली बारिश भी देखने को मिली. कोहरे और ठंडी हवा के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 16 जनवरी तक मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. सुबह और शाम के वक्त कोहरे और ठंडी हवा का कहर फिलहाल जारी रहेगी. आज का मौसम की हर एक जानकारी चाहिए तो आपको https://www.inkhabar.com/ की वेबसाइट से जुड़े रहना होगा.
Delhi AQI Weather LIVE Today: आज दिन में अधिकतम तापमान 16-18°C के बीच रहने की उम्मीद है. धूप निकलेगी लेकिन कमजोर रहेगी, ठंड कम नहीं होगी.
Delhi AQI Weather LIVE Today: बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को बाहर कम निकलें. गर्म कपड़े, हीटर और गर्म पानी का इस्तेमाल करें. राहत 12 जनवरी से मिलने की उम्मीद है, जब तापमान थोड़ा बढ़ सकता है.
Delhi AQI Weather LIVE Today: आज दिल्ली ने ठंड का नया रिकॉर्ड बनाया, न्यूनतम पारा 4-6°C तक गिरा. पिछले दिनों की हल्की बारिश के बाद ठंड और तेज हो गई है. दिन में धूप निकलने के बावजूद हवा ठंडी बनी रही, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो गया. लोगों को गर्म कपड़ों और हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है.
Delhi AQI Weather LIVE Today: IMD के अनुसार, 12-13 जनवरी से तापमान में 1-2°C की बढ़ोतरी संभावित, लेकिन 14-15 जनवरी तक ठंड बनी रहेगी. उसके बाद धीरे-धीरे सुधार.
Delhi AQI Weather LIVE Today: दिल्ली में आज (11 जनवरी 2026) शीतलहर का जबरदस्त प्रकोप जारी है. कड़ाके की ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, और लोग घरों में कैद हैं.