Live

Datia Upchunav Result: कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दतिया उपचुनाव 6,053 वोटों से जीता

🕒 Updated: August 3, 2026 05:07:41 PM IST

Madhya Pradesh Datia UpChunav Result 2026 Live Update: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में 11वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है. कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 54,169 वोटों के साथ पहले नंबर पर चल रहे हैं. जबकि बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी 41,948 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. इन दोनों के बीच 12,221 वोटों का अंतर है.

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आज
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आज

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर 30 जुलाई को वोटिंग हुई थी. जिनके नतीजे आज यानी सोमवार (03 अगस्त, 2026) को आने वाले हैं. दतिया विधानसभा उपचुनाव में एक तरफ जहां कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी कड़ी चुनौती दे रहे हैं. हालांकि, मतगणना से पहले दोनों उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार मुकाबला बेहद कड़ा रहा है.

दतिया विधानसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. कांग्रेस के पूर्व विधायक कुंवर घनश्याम सिंह, भाजपा के नए उम्मीदवार आशुतोष तिवारी और आजाद समाज पार्टी (केआर) के नेता दामोदर सिंह यादव के बीच सीधा मुकाबला है. पीतांबरा मंदिर के लिए प्रसिद्ध दतिया सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर 30 जुलाई को वोटिंग हुई थी. जिसको लेकर आज यानी सोमवार (03 अगस्त, 2026) को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. वोटों की गिनती शुरू होने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस दोनों ही जीत का दावा कर रही हैं. राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है और समर्थक गिनती की प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं.

इस उपचुनाव के लिए बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को और कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को मैदान में उतारा था. दोनों उम्मीदवारों ने जोर-शोर से प्रचार किया; दोनों पार्टियों के नेताओं ने वोटरों को लुभाने के लिए कई जनसभाएं, रोड शो और घर-घर जाकर प्रचार अभियान चलाए.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना ​​है कि इस बार मुकाबला बेहद कड़ा रहा है. वोटिंग के बाद के राजनीतिक संकेतों और पार्टी कार्यकर्ताओं के दावों की वजह से यह सीट चर्चा का केंद्र बन गई है. बीजेपी का कहना है कि उसे सरकारी योजनाओं और अपनी संगठनात्मक ताकत का फायदा मिलेगा, जबकि कांग्रेस का दावा है कि जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है और वही जीतेगी.

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए जमकर प्रचार किया. भाजपा के लिए यह सीट खास महत्व रखती है, क्योंकि इसे लंबे समय तक पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है. 2023 में कांग्रेस से हार के बाद बीजेपी इस क्षेत्र में अपना प्रभाव वापस मजबूत करने की कोशिश कर रही है.

दतिया विधानसभा उपचुनाव में शाम 6 बजे तक 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. यह आंकड़ा 2023 विधानसभा चुनाव के 80.2 प्रतिशत मतदान से कम रहा. विशेषज्ञों के अनुसार, कम मतदान कई कारणों से हो सकता है, जिनमें मतदाताओं की भागीदारी, मौसम और मतदान की सुविधा जैसे फैक्टर शामिल हैं.

राजेंद्र भारती ने कहा कि पार्टी की कार्रवाई से उन पर कोई असर नहीं पड़ा है. उन्होंने दावा किया कि वह 2028 के विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाएंगे और जनता के बीच अपनी पकड़ साबित करेंगे.

दतिया विधानसभा सीट पर मतगणना की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. वोटों की गिनती के साथ ही चुनावी रुझान सामने आने लगे हैं. दतिया में मुकाबला काफी हद तक दो-तरफा है, जिसमें BJP उम्मीदवार आशुतोष तिवारी और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह के बीच कड़ी टक्कर है. वोटिंग 30 जुलाई को हुई थी और इस सीट पर 71.44 परसेंट वोटिंग हुई थी.

दतिया में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना प्रक्रिया शुरू हो गई है. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है. टेबल नंबर 21 पर पोस्टल बैलेट की गणना हो रही है, जिसके शुरुआती रुझान जल्द सामने आएंगे. इसके बाद ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती शुरू होगी.

Madhya Pradesh UpChunav Result Live Update| Datia Up Chunav 2026 Result Live | Datia By Election Result 2026 Live Updates: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में 11वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है. कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 54,169 वोटों के साथ पहले नंबर पर चल रहे हैं. जबकि बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी 41,948 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. इन दोनों के बीच 12,221 वोटों का अंतर है.

Live Updates

  • 17:07 (IST) 03 Aug 2026

    कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दतिया उपचुनाव 6,053 वोटों से जीता

    कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने दतिया विधानसभा उपचुनाव जीत लिया है. 15वें और आखिरी राउंड की गिनती के बाद, घनश्याम सिंह ने BJP के आशुतोष तिवारी को 6,053 वोटों से हराया. आखिरी राउंड में, कांग्रेस को 1,973 वोट और BJP को 1,974 वोट मिले, लेकिन कुल वोट शेयर के आधार पर कांग्रेस उम्मीदवार जीत गया.

  • 16:49 (IST) 03 Aug 2026

    दतिया उपचुनाव के 14 राउंड की गिनती पूरी, कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 61708 वोट मिले

    दतिया विधानसभा उपचुनाव के 14 राउंड के बाद भी मुकाबला कड़ा बना हुआ है। लेटेस्ट ट्रेंड्स के मुताबिक, कांग्रेस कैंडिडेट घनश्याम सिंह को 61708 वोट मिले, जबकि BJP के आशुतोष तिवारी को 50663 वोट मिले.  कांग्रेस कैंडिडेट 11045 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं.
  • 16:24 (IST) 03 Aug 2026

    Datia Upchunav Result: 13वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस की बढ़त 14,058 वोटों तक पहुंची

    दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है. लेटेस्ट ट्रेंड्स के मुताबिक, घनश्याम सिंह BJP उम्मीदवार आशुतोष तिवारी से लगभग 14,058 वोटों से आगे चल रहे हैं.

  • 15:53 (IST) 03 Aug 2026

    दतिया में 11वें राउंड की काउंटिंग पूरी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12,221 वोटों से चल रहे आगे

    मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में 11वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है. कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 54,169 वोटों के साथ पहले नंबर पर चल रहे हैं. जबकि बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी 41,948 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. इन दोनों के बीच 12,221 वोटों का अंतर है.

  • 14:46 (IST) 03 Aug 2026

    दतिया में 9वें राउंड की काउंटिंग पूरी, कांग्रेस के घनश्याम 9519 वोटों से चल रहे आगे

    मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में 9वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है. कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 44,958वोटों के साथ पहले नंबर पर चल रहे हैं. जबकि बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी 35,439 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. इन दोनों के बीच 9519 वोटों का अंतर है.