Advertisement
  • होम
  • Crime
  • दोस्तों से पत्नी का करवाया बलात्कार, सऊदी में बैठा शौहर देखता था बीवी का वीडियो, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

दोस्तों से पत्नी का करवाया बलात्कार, सऊदी में बैठा शौहर देखता था बीवी का वीडियो, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका शौहर अपने दोस्तों को घर पर बुलाकर उसका बलात्कार करवाता है। यह घिनौना काम यह तीन वर्षों से चल रहा है।

Advertisement
raped
  • January 10, 2025 3:11 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 weeks ago

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने ये आरोप लगाया है कि उसका पति अपने दोस्तों को घर पर बुलाकर उसका बलात्कार करवाता है। इतना ही नहीं महिला ने कहा की यह घिनौना काम यह तीन वर्ष से चल रहा है। इस मामले का खुलासा होने के बाद स्थानीय लोग सन्न रह गए हैं। महिला का शौहर सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है।

पत्नी का कराया रेप

जानकारी के अनुसार यह मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गुलावठी इलाके का बताया जा रहा है। यहां रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि-उसका शौहर अपने दोस्तों को घर बुलाता है और उसका रेप करवाता है। महिला ने सऊदी अरब में रहने वाले अपने शौहर पर रेप का वीडियो बनाने का भी संगीन इल्जाम लगाया है। महिला ने कहा कि-एक बार उसने अपने दोस्तों को घर लाकर उसका बलात्कार करवाया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद शौहर के दोस्त उसकी अनुपस्थिति में घर आते और महिला का यौन शोषण करते। ये दोस्त उसके रेप का वीडियो बनाकर शौहर को भेजते थे, जो सऊदी में बैठकर उन वीडियो को देखता था। महिला ने पुलिस को बताया है कि उसका शौहर बलात्कार करवाने के बदले दोस्तों से पैसे लेता था।

तीन तलाक देने की धमकी 

महिला ने अपनी शिकायत में शौहर पर आरोप लगाया कि-यह सिलसिला पिछले तीन सालों से चल रहा है। जब महिला ने हिम्मत दिखाकर इसका विरोध किया तो उन्होंने उसके वीडियो इंटरनेट पर डाल दिए। महिला ने कहा कि- शौहर के कहने पर उसके दोस्तों ने उसे घर से भी निकाल दिया। पुलिस को महिला ने बताया कि-शिकायत करने पर आरोपी शौहर उसे तीन तलाक देने की धमकी देता है। पीड़िता का कहना है कि अब तक बच्चों के चलते वह सब कुछ सहती रही और चुप रही, लेकिन अब चीज़ें उसकी बर्दाश्त के बाहर हो गई हैं। उसने इस सम्बन्ध में बुलंदशहर पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने कहा है कि शिकायत के आधार पर छानबीन कर रही है। अगर आरोप सही पाए गए, तो कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read…

अंबानी जैसा अमीर बनना है तो सुबह उठकर न करें ये काम, वरना हमेशा फैलानी पड़ेगी झोली


Advertisement