Home > क्राइम > ‘काकी’ कहकर कार में बैठाया, फिर जंगल ले जाकर किया खौफनाक कांड; झुलसी हालत में सड़क पर…!

‘काकी’ कहकर कार में बैठाया, फिर जंगल ले जाकर किया खौफनाक कांड; झुलसी हालत में सड़क पर…!

महिला अपनी बेटी से घर से वापस लौट रही थी. आरोपी को अच्छे से जानती थी लेकिन लिफ्ट देने के बहाने उसने महिला को शारिरिक प्रताड़नाएं दी, बल्कि दुष्कर्म जैसे संगीन जुर्म को अंजाम देकर जान से मारने की भी कोशिश की है.

By: Kajal Jain | Last Updated: August 11, 2026 9:37:57 AM IST



पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले में एक महिला के साथ सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां लिफ्ट देने के बहाने एक शख्स महिला को कार में बैठाकर जंगल की ओर ले गया, जहां उसके साथ गंभीर अपराध और शारिरिक हिंसा को अंजाम दिया. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता को शारिरिक प्रताड़नाएं दी. चोट पहुंचाने के बाद सबूत मिटाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ का प्रयोग कर जिंदा जलाने की भी कोशिश की. गंभीर तौर पर घायल होने के बावजूद पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया जिस पर तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. फिलहाल मामले की गहनता से जांच चल रही है और मामले में लिप्त अन्य आरोपियों की भी जांच की जा रही है.

क्या है पूरा मामला?

बेलियाबेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली यह महिला अपनी आजीविका चलाने के लिए ओडिशा में रसोईए का काम करती है. महिला को एक बेटा और एक बेटी है. बेटा रहकर बाहर काम करता है जबकि बेटी की शादी हो चुकी है. महिला कई बार अपनी बेटी से मिलने जाती रहती है. हाल ही में महिला अपनी बेटी के घर से अपने घर वापस लौट रही थी कि रास्ते में गांव का एक रौनक पांडा नाम का एक शख्स गाड़ी लेकर वहां पहुंचा. वो महिला को काकी कहकर बुलाने लगा और घर सुरक्षित छोड़ने की बात करने लगा. महिला उसे पहचानती थी इसलिए बिना हिचकिचाए गाड़ी में बैठ गई.

नशीला पदार्थ खिलाकर लूटी अस्मत

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, रौनक पांडा महिला का जानकार था. गांव का ही रहने वाला था इसलिए महिला ने संकोच किए बिना गाड़ी में साथ जाने का फैसला किया लेकिन महिला अपने पड़ोसी के मंसूबे नहीं जानती थी. पहले आरोपी रौनक ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाया जिससे महिला बेहोश हो गई. फिर उसे बाहारुना के जंगल ले गया जहां महिला के साथ बदसुलूकी की. दुष्कर्म किया. और अपने कुकर्मों के साक्ष्य मिटाने के लिए महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आरोपी को घटनास्थल से फरार हो गया लेकिन आग की तपिश से महिला होश में आ गई.

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

महिला के शरीर को आग के हवाले करते ही आरोपी तो घटनास्थल से फरार हो गया. लेकिन आग की तपिश से महिला होश में आ गई. उसने सुध संभाली और भागते हुए जंगल के बाहर स्थित रोड़ पर पहुंची, जहां ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मियों ने उसकी मदद की. उन्होंने महिला को गंभीर रूप से घायल हालात में अस्पताल पहुंचाया. महिला काफी झुलस गई थी इसलिए प्राथमिक चिकित्सा के बाद पीड़ता को झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां महिला का इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि अभी महिला की हालत काफी गंभीर है.

भरोसा तोड़ने वाले को दबोचा

पुलिसकर्मियों ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रौनक पांडा के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या का प्रयास और संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया. मामले की जांच की. पीड़िता के बयान लिए और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पीड़िता की बेटी का आरोप है कि मां ने जान-पहचान और विश्वास में आकर आरोपी की कार में बैठी थी. लेकिन उसने इतने जघन्य अपराध को अंजाम दिया. स्थानीय पुलिस इस केस की हर एक एंगल से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:- ’50 ग्राम पाउडर डालूंगा, जिंदगी सड़ जाएगी जेल में…’ जानिए कौन है VIRAL पुलिसकर्मी पवन सांगले? जिसने छात्रों को दी ‘नकली ड्रग्स केस’ में फंसाने की धमकी!

Advertisement