Uttarakhand Crime: एक लड़की के लिए पिता ना केवल प्यारा रिश्ता होता है, बल्कि सुरक्षित भी सबसे अधिक महसूस करती है. इसके उलट अगर कोई पिता ही बेटी की आबरू लूटना शुरू कर दे तो उस पर क्या बीतेगी? ताजा मामला उत्तराखंड के हरिद्वार का है. यहां सौतेले पिता पर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. एक-दो बार नहीं बल्कि पिता ने कई बार अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया. इस बीच लंबे समय से शारीरिक शोषण से परेशान होकर लड़की बिना बताए घर छोड़कर हिमाचल प्रदेश में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के पास चली गई. पिता की इस दरिंदगी का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने बरामद करने के बाद उससे पूछताछ की. लड़की के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने चार नवंबर को आरोपित सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में लड़की ने खुलासा किया कि पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी, लेकिन नया पिता धूर्त किस्म का था. कुछ दिनों बाद ही उसका सौतेला पिता उसके साथ दुष्कर्म करने लगा. विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देने लगा. मौका पाकर लड़की अपने रिश्तेदार के घर हिमाचल प्रदेश चली गई.
इसके बाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति ने पिछले सप्ताह कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. फिर पुलिस ने तलाश करते हुए किशोरी को हिमाचल प्रदेश स्थित उसकी बड़ी बहन के घर से सकुशल बरामद कर लिया.
जेल भेजा गया आरोपी
उधर, मामले में दर्ज मुकदमे में पॉक्सो अधिनियम की धाराएं बढाते हुए पीड़िता का मेडिकल कराया गया. इसके बाद आरोपr को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया. कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सोनल रावत, अपर उपनिरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा और महिला कांस्टेबल प्रियंका तोमर शामिल रहीं.
यह भी पढ़ें: पत्नी के बगल में सोया पति, रातभर ऐसा क्या हुआ? जिसका पता 1 साल बाद चला तो उड़ गए होश
यह भी पढ़ें: US Midterm Elections 2026 Results: कौन हैं Richard Hudson, जिनकी हार से सदमे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप!
यह भी पढ़ें: Assam Crime: पत्नी के सामने सास ने दामाद के उतरवाए कपड़े, करवा दिया ‘घिनौना कांड’ फिर गोमांस भी खिलाया