Home > क्राइम > जख्मी कर डाला युवक का निजी अंग! अपनी मंडली में शामिल करने आए थे किन्नर; अब पुरे इलाके के मर्दों में डर का माहौल

जख्मी कर डाला युवक का निजी अंग! अपनी मंडली में शामिल करने आए थे किन्नर; अब पुरे इलाके के मर्दों में डर का माहौल

UP Trangender Crime: यूपी के मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यूपी के मुजफ्फरनगर के अकबरगढ़ गाँव में एक युवक घास काटने खेत गया था, लेकिन थोड़ी देर बाद ही एक ऐसी घटना हुई जिसने पलभर में सब बदल दिया.

By: Heena Khan | Last Updated: September 2, 2026 10:52:42 AM IST



UP Trangender Crime: यूपी के मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यूपी के मुजफ्फरनगर के अकबरगढ़ गाँव में एक युवक घास काटने खेत गया था, लेकिन थोड़ी देर बाद ही एक ऐसी घटना हुई जिसने पलभर में सब बदल दिया. इस दौरान वो बुरी तरह जख्मी मिला. उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से चोट लगी थी. हालत गंभीर होने की वजह से गाँव वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए. खबर मिलते ही चरथावल पुलिस स्टेशन की टीम हरकत में आ गई. इस दौरान पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. वहीं, घटना के पीछे का असली मकसद पुलिस की जाँच पूरी होने के बाद ही साफ़ हो पाएगा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना 1 सितंबर की दोपहर को हुई. पुलिस को सूचना मिली कि अकबरगढ़ गाँव के एक युवक के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला किया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायज़ा लिया और युवक को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए ज़िला अस्पताल भेजा.

ट्रांसजेंडर ने घेरा और…

इस मामले को लेकर गाँव वालों का कहना है कि युवक खेत में घास काटने गया था. आरोप है कि इस दौरान एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति और उनके साथ आए दो बाकी लोगों ने उसे पकड़ लिया. एक ग्रामीण ने दावा किया कि युवक को अपने ग्रुप में शामिल करने की कोशिश को लेकर ये घटना हुई. ग्रामीण के मुताबिक, युवक को कोई चीज़ सुँघाई गई और फिर उसके प्राइवेट पार्ट को काटने का प्रयास किया गया. हालाँकि, पुलिस ने अभी तक मकसद के बारे में पूरी जानकारी की पुष्टि नहीं की है.

महाराष्ट्र सरकार की सबसे बड़ी गलती! महंगाई के डर से खरीद डाला इतना प्याज; कट्टो में पड़े कीड़े-टपक रहा काला तरल पदार्थ

इलाके में फैली दहशत 

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गाँव वालों ने बताया कि हमले के बाद हंगामा हुआ, जिससे आस-पास के लोगों का ध्यान उधर गया. आरोपी मौके से भाग गए. घायल युवक खून से लथपथ हालत में मिला और उसे बाद में अस्पताल ले जाया गया. घटना की खबर मिलने पर चरथावल पुलिस ने जाँच शुरू की. CO सदर (मुज़फ़्फ़रनगर) सुनील कुमार ने बताया कि 1 सितंबर को चरथावल पुलिस को अकबरगढ़ के एक युवक के घायल होने की सूचना मिली थी. तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा.

Toxic box office collections day 7: 313 करोड़ पार! बॉक्स ऑफिस पर यश का जलवा! 7 दिन में फिल्म ने मचाया भौकाल

Advertisement