Home > क्राइम > Devar Bhabhi Crime News: पहले भाभी को किया लहूलुहान, बंद कमरे में किया कांड; फिर देवर ने खुद…

Devar Bhabhi Crime News: पहले भाभी को किया लहूलुहान, बंद कमरे में किया कांड; फिर देवर ने खुद…

Devar Bhabhi Crime News: यूपी के मैनपूरी में देवर ने अपनी भाभी पर चाकू से हमला कर दिया. हमले के बाद देवर ने चौथी मंजिल पर पहुंचकर खुद भी फांसी लगा ली.

By: Preeti Rajput | Published: July 27, 2026 11:00:30 AM IST



Devar Bhabhi Crime News: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक देवर ने अपनी रिश्ते की भाभी पर चाकू से वार कर दिया. जिसके बाद भाभी पूरी तरह से लहूलुहान हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद देवर भागकर चौथी मंजिल पर पहुंचा और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. इस घटना ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है. महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, तबियत बिगड़ने पर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है. इसके अलावा मृतक देवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

देवर ने भाभी पर किया हमला 

जानकारी के मुताबिक, जनपद कन्नौज के गांव बरोठा के रहने वाले 28 साल सनी पुत्र राजपाल अपनी रिश्तेदारी में बुआ के घर रहता था. वहीं यहीं रहकर टाइल पत्थर का काम किया करता था. रविवार की शाम सनी मुस्कान गार्डन के सामने रिश्तेदार के घर पर था. उसने अपनी रिश्ते की भाभी प्रज्ञा पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में प्रज्ञा गंभीर रुप से घायल हो गई. इसके बाद सनी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. सनी की मौत हो गई है और प्रज्ञ का हालत गंभीर बनी हुई है. 

घटनास्थल से जुटाए गए सबूत 

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस सीओसिटी अशोक कुमार फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सभी सबूत जुटा लिए हैं. जानकारी के मुताबिक, मृतक अपनी बुआ के घर रह रहा था. प्रज्ञा से उसकी काफी अच्छी दोस्ती थी. मृतक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

ये भी पढ़ें: खाना न मिलने पर उतार देता था मौत के घाट, बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे… भारत के सबसे रहस्यमयी सीरियल किलर की कहानी रोंगटे खड़े कर…

पुलिस ने दी जानकारी 

सीओ सिटी अशोक कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि धारदार हथियार से हमला किया गया. जिसके कारण महिला घायल हो गई. उन्हें इलाज के लिए सैफई भेजा जा चुका है. युवक ने चौथी मंजिल पर जाकर फांसी लगा ली. पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: BSAP बैरक में जवान ने सर्विस कार्बाइन से खुद को मारी गोली, आखिर क्यों उठाया इतना बड़ा कदम? मौत की वजह बनी रहस्य

Advertisement