Home > क्राइम > Twisha Sharma Death: मौत से पहले ब्यूटी पार्लर गईं ट्विशा शर्मा, सैलून से मुस्कुराती निकलीं; आखिरी वीडियो में नजर आया असली सच?

Twisha Sharma Death: मौत से पहले ब्यूटी पार्लर गईं ट्विशा शर्मा, सैलून से मुस्कुराती निकलीं; आखिरी वीडियो में नजर आया असली सच?

Twisha Sharma Death: भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया पार्लर वीडियो सामने आया है. पति ने कोर्ट में सरेंडर किया है. पुलिस ने वीडियो जब्त कर जांच शुरू कर दी है और मामले की पड़ताल जारी है.

By: Preeti Rajput | Published: May 23, 2026 11:47:40 AM IST



Twisha Sharma Death: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत के मामले में अब एक नया वीडियो सामने आ गया है. हाल ही में ट्विशा शर्मा के पति ने कोर्ट और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. वहीं अब सामने आया ट्विशा का ये नया वीडियो ब्यूटी पार्लर का है. दरअसल, मौत वाले दिन दोपहर में ट्विशा पार्लर गई थी. वहां वह करीब 3 घंटे बिताए थे. SIR चीफ रजनीश कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि ‘ट्विशा शर्मा का पार्लर वाला वीडिया जब्त कर लिया है. इस वीडियो की जांच की जा रहे हैं.’

केस ने लिया नया मोड़

ट्विशा शर्मा की मौत से पहले के इस वीडियो ने जांच में नया मोड़ ले लिया. सीसीटीवी वीडियो में ट्विशा पार्लर में हेयर स्पा और मसाज कराते नजर आईं. वीडियो दोपहर के करीब 3.40 का है. इस दौरान ट्विशा रिलेक्स मोड में नजर आ रही है. अब सवाल उठ रहा है कि जब ट्विशा इतना आराम और स्पा का मजे ले रही हैं, तो वह कुछ ही पल बाद कैसे सुसाइड कर सकती हैं. 

आराम करते दिख रही थी ट्विशा 

पार्लर स्टाफ ने जानकारी दी कि ट्विशा शर्मा ने पार्लर में करीब 3  घंटे बिताए थे. ट्विशा शर्मा बेहद सामान्य नजर आ रही थी. बॉडी लैंग्वेज भी काफी आराम नजर आ रही थी. ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि वह जरा भी तनाव और परेशानी में है. वीडियो देखकर यह यकीन कर पाना मुश्किल है कि ट्विशा कुछ ही पलो बाद अपनी जिंदगी खत्म कर लेंगी. इस वीडियो ने पूरे केस को पलट कर रख दिया है. ट्विशा के पार्लर से घर लौटने के बाद क्या हुआ था? मध्य प्रदेश सरकार ने इस केस की जांच CBI को सौंप दी है. 

मोर्चरी में रखा है ट्विशा का शव 

ट्विशा के शव को AIIMS भोपाल की मोर्चरी में रखा गया है. इससे पहले, उसके परिवार ने तब तक उसका अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था, जब तक कि कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती. अब यह देखना बाकी है कि दूसरी ऑटोप्सी में क्या सामने आता है और क्या यह पहली रिपोर्ट से अलग है.

Advertisement