Wife Killed Husband | Telangana Murder Case: अक्सर ऐसे हत्याकांड सामने आ रहे हैं जिसमे या तो पति पत्नी को मार देता है या पत्नी पति की हत्या कर देती है. वहीँ इस बढ़ते अपराध के मामलों में एक और मामला सामने आया है. या यूं कहें कि सोनम और मुस्कान की लिस्ट में एक और महिला शामिल हो गई है. दरअसल, तेलंगाना के निज़ामाबाद ज़िले से रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है. दरअसल, शुरू में खाड़ी देश में काम करने वाले 35 साल प्रशांत की मौत को एक हादसा माना गया था. लेकिन पुलिस की जांच में ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल, पुलिस का दावा है कि प्रशांत की पत्नी संध्या ने अपने प्रेमी और एक और साथी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया है.
प्यार में पागल पत्नी ने ली पति की जान
जानकारी के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि जब उसका पति विदेश में था, तब संध्या कथित तौर पर अनिल नाम के एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध में आ गई थी. इतना ही नहीं बल्कि वो दोनों प्रशांत को अपने रिश्ते में एक रुकावट के तौर पर देखने लगे थे. जिसके चलते उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई और वेंकट साईं नाम के एक युवक के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.
पहले पिलाई शराब फिर…
जांच के दौरान इस बात की जानकारी मिली कि 29 जून को वेंकट साईं ने प्रशांत को शराब पिलाई और उसे एक इमारत की छत पर ले गया. संध्या से फोन पर बात करने के बाद, उसने प्रशांत को छत से नीचे धकेल दिया. गंभीर चोटें लगने के बावजूद प्रशांत बच गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस का कहना है कि, जब प्रशांत पहली कोशिश में बच गया, तो उस समूह ने उसे मारने की दूसरी योजना बनाई. उसे कई अस्पतालों में ले जाया गया और फिर आगे की देखभाल के लिए घर लाया गया. इस दौरान, संध्या जो एक नर्स के तौर पर काम करती है उसने कथित तौर पर कैनुला के ज़रिए प्रशांत के शरीर में टॉयलेट क्लीनर और बेहोशी की दवा का इंजेक्शन लगा दिया. इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान उसे बिस्तर से नीचे धकेला गया ताकि उसकी मौत हो जाए, इस दौरान शख्स ने दम तोड़ दिया.
लड़के की माँ को हुआ शक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 30 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में प्रशांत की मौत हो गई. अगले दिन, उसकी माँ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि उन्हें अपने बेटे के भारत लौटने की जानकारी नहीं थी और इस उन्हें शक है कि उनके बेटे को उन्ही की बहू ने मारा है. जांच के दौरान, पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ की, जिन्होंने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद, संध्या, उसके कथित प्रेमी अनिल और वेंकट साईं को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. वहीं अब इस मामले में जांच जारी है.
कौन है वो शख्स जिसे मिलेगी चंपत राय की कुर्सी? आरएसएस से है बड़ा कनेक्शन; पावर देख रह जाएंगे दंग