Home > क्राइम > TCS Employee Suicide: ‘मेरा करियर खत्म कर देंगे…’ डर और दबाव में जी रहा था TCS कर्मचारी; दे दी जान

TCS Employee Suicide: ‘मेरा करियर खत्म कर देंगे…’ डर और दबाव में जी रहा था TCS कर्मचारी; दे दी जान

TCS Employee Suicide: पुणे के IT हब, हिंजवडी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां 48 साल के IT इंजीनियर अमित अभय ब्रह्मे ने कथित तौर पर मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली.

By: Heena Khan | Published: June 13, 2026 10:22:31 AM IST



TCS Employee Suicide: पुणे के IT हब, हिंजवडी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां 48 साल के IT इंजीनियर अमित अभय ब्रह्मे ने कथित तौर पर मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उन्होंने अपने सुसाइड नोट में कुछ ऐसा लिखा जिसने कंपनी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बता दें कि उन्होंने अपनी कंपनी की दो सीनियर महिला साथी और एक दोस्त पर कई आरोप लगाए हैं. जिसके बाद भोसरी पुलिस ने इन तीनों लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है.

सुसाइड नोट पड़ प्रशासन के उड़े होश 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुणे के IT सेक्टर को तोड़ देने वाली 2 जून को हुई. बता दें कि रोज़ टॉर्चर सह रहे अमित अभय ब्रह्मे ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी. उनकी मौत के बाद पुलिस को दो पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने अपनी कंपनी TCS की दो सीनियर महिला अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए. सुसाइड नोट के मुताबिक, ये दोनों अधिकारी अमित को मिले अच्छे प्रोजेक्ट्स वापस ले लेती थीं और जानबूझकर उन्हें मुश्किल प्रोजेक्ट्स देती थीं. जब भी उन्हें काम में मुश्किल आती, तो उन्हें सहयोगियों के सामने बेइज्जत किया जाता और नौकरी छोड़ने के लिए दबाव डाला जाता. अमित ने नोट में यह भी लिखा कि उन्हें खराब परफॉर्मेंस फीडबैक देने और करियर बर्बाद करने की धमकी दी गई थी.

टीएमसी के बाद बड़े दल में टूट की आहट तेज! 6 सांसद बदल सकते हैं पाला, लोकसभा में दो तिहाई बहुमत हासिल कर लेगी NDA?

दोस्त ने भी की गद्दारी 

इतना ही नहीं इस मामले में एक और कर्मचारी का नाम भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले अच्छी दोस्ती थी, लेकिन कुछ निजी कारणों से उनके रिश्ते खराब हो गए थे. आरोप है कि इस दोस्त ने अमित के खिलाफ कई शिकायतें कीं और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की. अमित की पत्नी एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं. सुसाइड नोट में यह भी बताया गया है कि जब अमित के पिता का निधन हुआ, तो शाश्वती और अर्चना ने उन्हें छुट्टी देने में देरी की; उस दौरान भी उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया, जिससे उन्हें काफी तकलीफ हुई.

Kashmiri Pandits: 36 साल बाद घर की चौखट पर रखा कदम! कश्मीर लौटे कश्मीरी पंडित; मिट्टी की खुशबू ने जगाईं पुरानी यादें

Advertisement