Home > क्राइम > Maddy Sandhu Murder: शाम का वक्त और अचानक आई गोलियों की आवाज… अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या

Maddy Sandhu Murder: शाम का वक्त और अचानक आई गोलियों की आवाज… अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या

Mad Sandhu Murder: अमृतसर में शनिवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली लगने के बाद उन्हें जमीन पर गिरते हुए देखा गया. गोली लगने के बाद सड़क पर पड़े संधू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

By: Shristi S | Published: October 3, 2026 9:20:38 PM IST



Maddy Sandhu Murder Case: पंजाब के अमृतसर में शनिवार 3 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली लगने के बाद उन्हें जमीन पर गिरते हुए देखा गया. गोली लगने के बाद सड़क पर पड़े संधू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. संधू खून से लथपथ सड़क पर पड़े मिले. वायरल वीडियो से हंगामा मच गया.

अस्पताल ले जाते समय मौत 

घटना के बाद मैड संधू की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. अमृतसर में हुई इस गोलीबारी से सनसनी फैल गई. इन्फ्लुएंसर की हत्या के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है.

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ने क्या कहा? 

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि दो अनजान लोगों ने शाम करीब 6 बजे मद संधू को गोली मारी. पुलिस अभी घटना की जांच कर रही है. इसमें शामिल संदिग्धों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस हर पहलू की अच्छी तरह से जांच कर रही है. पुलिस ने वायरल वीडियो की भी जांच शुरू कर दी है. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

कई मुद्दे उठाने के लिए इन्फ्लुएंसर मैड संधू को किया गया था ट्रोल 

मैड संधू को मधुसूदन के नाम से जाना जाता था. वह अक्सर अपने पॉडकास्ट पर मेकअप, फिल्म इंडस्ट्री और जेंडर इश्यू जैसे मुद्दों पर चर्चा करते थे. इस दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. वह अक्सर कहते थे कि वह वैसे ही हैं जैसा भगवान ने उन्हें बनाया है.

ध्यान दें कि मैड संधू की हत्या से ठीक एक साल पहले बठिंडा में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी. एक कट्टरपंथी सिख संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया था कि वीडियो आपत्तिजनक थे.

Advertisement