Home > क्राइम > पति को छोड़ प्रेमी संग भागी, नाले में मिला 6 महीने के बेटे का शव; अय्याशी के चक्कर में चढ़ाई अपने ही खून की बली!

पति को छोड़ प्रेमी संग भागी, नाले में मिला 6 महीने के बेटे का शव; अय्याशी के चक्कर में चढ़ाई अपने ही खून की बली!

Saharanpur Crime News: सहारनपुर में प्रेम प्रसंग के चलते महिला 6 महीने के बेटे को लेकर फरार हो गई. पुलिस ने महिला को हापुड़ से बरामद किया, लेकिन बच्चे का शव मेरठ के नाले से मिला. मामले की जांच जारी है.

By: Preeti Rajput | Published: August 1, 2026 12:12:58 PM IST



Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां के गंगोह थाना क्षेत्र के दौलतपुर छन्नों गांव में एक हैरान कर देने वाली वारदात हुई. यहां इंस्टाग्राम पर हुए एक लव अफेयर के चलते एक मां अपने 6 महीने के मासूम के साथ अपने पति का घर छोड़कर भाग गई. पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया है. लेकिन 6 महीने के मासूम समीर का शव एक नाले से बरामद किया गया है. पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और प्रेमी ने मिलकर बच्चे की हत्या कर दी. 

पति का घर छोड़ भागी महिला 

जानकारी के मुताबिक, ये घटना 12 जुलाई को हुई थी. पति इमरान के अनुसार, 12 जुलाई को उसकी पत्नी बेटे समीर के साथ दवा लेने की बाद कहकर घर से निकली थी. लेकिन जब देर रात तक मां-बेटा वापस नहीं आए, तो परिजनों ने दोनों के तलाश की. कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई. 
पुलिस ने दोनों की तलाश करना शुरू की, तो जांच में पता लगा कि महिला हापुड़ में है. 16 जुलाई को पुलिस ने महिला को विशाल नाम के एक युवक के घर से बरामद किया. हालांकि, उस समय बच्चा उशके साथ नहीं था. पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि वह विशाल से इंस्टाग्राम के जरिए मिली थी, फिर दोनों की दोस्ती जल्द प्यार में बदल गई. 

नाले के पास मिला मासूम का शव 

महिला से पूछताछ कि तो सच का पता लगा. महिला 12 जुलाई की रात बेटे को लेकर प्रेमी विशाल से अमेरठ के सोहराब गेट बस अड्डे पर मिलने पहुंची. विशाल ने महिला से कहा कि वह बच्चे को अपने घर नहीं ले जा सकता. इसके बाद बच्चे को वह बच्चे को दोस्त के पास छोड़ने का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गया. अगले दिन मासूम का शव नाले से बरामद किया गया. प्रेमी ने बच्चे को रास्ते से हटाने के लिए उसे नाले में फेंक दिया. 

ये भी पढ़ें; पत्नी पर शक, सड़क पर विवाद और अगले दिन इस हालत में मिला पति, इटावा की घटना ने हर किसी को किया हैरान

पुलिस कर रही मामले की जांच 

CO शशि प्रकाश शर्मा ने कहा कि पीड़ित पति इमरान ने थाने में जीरो एफआईआर दर्ज करा दी है. केस की पूरी फाइल मेरठ पुलिस को भेजी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस सबूतों के आधार पर मामले की जांच करेगी. 

ये भी पढ़ें; AI से तस्वीरों को एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 5 लाख रुपये और फिर करने लगा…

Advertisement