Home > क्राइम > हिंदू लड़कियों के नाम पर बनाई आईडी, नौकरी देकर रोकी पेमेंट, फिर ब्लैकमेल कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, मुंबई से पकड़ाया फैजान-आमिर

हिंदू लड़कियों के नाम पर बनाई आईडी, नौकरी देकर रोकी पेमेंट, फिर ब्लैकमेल कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, मुंबई से पकड़ाया फैजान-आमिर

Rajasthan Crime: राजस्थान की जोधपुर पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. मुंबई के मानखुर्द में बेकरी में काम करने वाले फैजान और आमिर ने हिंदू लड़कियों के नाम पर फर्जी आईडी बनाई. फिर लड़कियों को नौकरी देते थे. एग्रीमेंट भी करवाते थे. फिर इसका उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई करने की धमकी देते थे. एक लड़की की शिकायत पर जोधपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आमिर और फैजान को गिरफ्तार कर लिया है.

By: Sohail Rahman | Published: October 4, 2026 12:02:58 PM IST



Rajasthan Crime: राजस्थान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, 2 युवक जिसका नाम फैजान और आमिर बताया जा रहा है. हिंदू लड़कियों के नाम जैसे वैष्णवी और तनिष्का पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लड़कियों से बात करता था और उसे जाल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाता था. बताया जा रहा है कि ये दोनों लड़कियों को नौकरी का झांसा देते थे. इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट भी साइन करवाते थे. आरोपियों के मोबाइल फोन में 200 से ज्यादा लड़कियों से जुड़ा डाटा मिला है. जो गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.

बताया जा रहा है कि मुंबई से जोधपुर पुलिस ने फैजान और आमिर को गिरफ्तार किया है, जो एक बेकरी में काम करते थे. वे दोनों लड़कियों को वर्क फ्रॉम होम और अच्छी कमाई का वादा कर एग्रीमेंट भी साइन करवाता था.

कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर वीडियो करते थे रिकॉर्ड

एग्रीमेंट तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर वे लड़कियों को अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए मजबूर करते थे. दोनों आरोपियों फैजान और आमिर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने हिंदू नामों (वैष्णवी और तनिष्का) का इस्तेमाल करके फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाई थीं. बताया जा रहा है कि वे स्नैपचैट, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के तौर पर लड़कियों से चैट करते थे और उन्हें वर्क-फ़्रॉम-होम जॉब्स के जरिए लाखों कमाने का लालच देते थे.

यह भी पढ़ें – ‘अकेले मत आना’ आखिर क्यों Dhirendra Shastri ने लड़कियों को बागेश्वर धाम आने से किया इंकार? उठ रहे हैं सवाल

काम करवाकर पेमेंट कर देते थे होल्ड

आरोपी पहले शुरुआत में लड़कियों को रेस्तरां और होटलों को रेटिंग देने या कंटेंट को लाइक और शेयर करने का काम देते थे. इसके बाद पेमेंट होल्ड करके वीडियो कॉल करने पर मजबूर करते थे. साथ ही एग्रीमेंट तोड़ने पर कार्रवाई की धमकी देकर वीडियो कॉल करने पर मजबूर करते थे. जैसे ही कोई लड़की वीडियो कॉल करती, उसे अच्छे पैसों का लालच और कार्रवाई की धमकी देकर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करते. न्यूड वीडियो हासिल करने के बाद पर्सनल नंबर पर कॉल कर ब्लैकमेल कर होटलों में बुलाते.

जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

एक लड़की की शिकायत पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपियों को मुंबई के मानखुर्द से गिरफ्तार किया. जोधपुर ग्रामीण पुलिस को इनके मोबाइल से 200 लड़कियों की डिटेल मिली है. इनमें से 30 लड़कियों के साथ न्यूड वीडियो व चैटिंग मिली है. मामलें की जांच कर अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल से मिले डेटा का एनालिसिस कर रहे हैं। डिटेल के आधार पर अन्य लड़कियों से भी पूछताछ कर रहे हैं. जांच में ये बात भी सामने आई है कि दोनों आरोपी साउथ मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके में भी कई लड़कियों को शिकार बना चुके हैं. दोनों के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में भी बलैकमेलिंग व फ्रॉड का मुकदमा दर्ज है.

यह भी पढ़ें – CJP Mumbai Protest: ‘गो ज्ञानू गो’ के नारों से गूंजा शिवाजी पार्क, सीजेपी का प्रदर्शन; जंतर-मंतर 2.0 की दे डाली चेतावनी

Advertisement