Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 13 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. हैरत की बात यह है कि दुष्कर्म के इस मामले में अंजाम दिया है- 2 नाबालिगों ने. दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने छात्रा को धमकाया कि अगर यह बात किसी को बताई तो अंजाम बहुत बुरा होगा. इसके बाद छात्रा ने चुप्पी साध ली. एक महीने के बाद छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई तो परिवार ने इसे सामान्य समझा. फिर लगातार उल्टियों और चक्कर आने के चलते परिजन उसे अस्पताल लेकर गए तो चौंकाने वाली बात सामने आई.
हिरासत में आरोपी
छात्रा के परिजन की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस की मानें तो दोनों की उम्र 14 और 16 वर्ष है. हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने दोनों को बाल न्यायालय में पेश करने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया. पीड़िता और आरोपियों का परिवार मजदूरी करता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8वीं क्लास में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा अपने परिवार के साथ विधानसभा थाना क्षेत्र की एक आवासीय कॉलोनी में रहती है. आरोपी भी इसी कॉलोनी में रहते हैं. दोनों परिवारों के बीच भी परिचय था और परिवार के सदस्यों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था. इनमें से एक पढ़ाई छोड़ चुका है, जबकि दूसरा 9वीं कक्षा में पढ़ता है.
छात्रा घटना वाले दिन अपनी एक सहेली से मिलने उसके घर गई थी. दोनों नाबालिग आरोपी भी वहां पहुंच गए. दोनों ने डरा-धमकाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. डर के चलते पीड़िता ने घर पहुंचकर भी मां-पिता को कुछ नहीं बताया. वह सामान्य तरीके से रहने की कोशिश करती रही, लेकिन घटना का भय उसके मन में बना रहा.
अक्टूबर के आखिरी दिनों में बिगड़ी तबीयत
इसके बाद अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और इस दौरान उसे उल्टियां होने लगीं और चक्कर आने लगे. वहीं, जांच के दौरान छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने छात्रा को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था.
यह भी पढ़ें: Caught on Camera: 2 भाभी ने किया डांस आइटम, देखना शुरू किया तो नजर नहीं हटा पाएंगे
यह भी पढ़ें: Kanpur Crime: ‘कमरे में इंतजार कर रही हूं…’ सुमन की खूबसूरत आवाज सुनने के बाद आधी रात को घर पहुंच गया अतुल… फिर
यह भी पढ़ें: Faridabd Crime: कौन थी बिहार की चांदनी? शाम तक ठीक रहा फिर आंधी रात को चीखों के साथ हो गया होटल में कांड