Home > क्राइम > पति ने पकड़ा अवैध संबंध, तो प्रेमी का ही कर दिया खेल खत्म; लाश के साथ की ऐसी बर्बरता, बदबू आने पर खुला राज़!

पति ने पकड़ा अवैध संबंध, तो प्रेमी का ही कर दिया खेल खत्म; लाश के साथ की ऐसी बर्बरता, बदबू आने पर खुला राज़!

अपराध छिपाने के लिए शव को घर के मिट्टी के फर्श के नीचे दबा दिया, फिर उस जगह को ईंटों से ढक दिया और उस पर प्लास्टर कर दिया. जब घर से तेज दुर्गंध आने लगी तो मामले का खुलासा हुआ.

By: Kajal Jain | Published: August 2, 2026 12:14:01 PM IST



उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंधों के शक में एक 26 वर्षीय युवक की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या के बाद कातिलों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए शव को घर के फर्श के नीचे ही दफना दिया और ऊपर से ईंटें व प्लास्टर लगाकर सबूत छिपाने की पूरी कोशिश की. इस खौफनाक वारदात का खुलासा तब हुआ जब घर से अजीब सी बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी. आखिरकार, पुलिस ने फर्श खुदवाकर सड़ा-गला शव बरामद कर लिया है और महिला को हिरासत में लेकर मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

पति से विवाद, पड़ोसी से प्रेम प्रसंग

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 26 वर्षीय अमित रैदास के रूप में हुई है. आरोप है कि 29 वर्षीय रीता पासवान नाम की महिला के साथ अमित के अवैध संबंध थे. रीता की शादी 2016 में मजदूर राम प्रकाश पासवान से हुई थी, लेकिन आपसी विवाद के चलते रीता साल 2020 से अपने मायके में ही रह रही थी. इसी दौरान उसका अपने पड़ोसी अमित से प्रेम प्रसंग हो गया और दोनों की एक तीन साल की बेटी भी है.  अब पत्नी अपने प्रेमी के साथ मायके में लिव-इन में रह रही थी.

टना 29 जुलाई की रात की है, जब राम प्रकाश अपनी पत्नी रीता के घर पहुंचा और उसने अमित को वहां देख लिया. दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद राम प्रकाश ने कथित तौर पर अमित की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. हत्या के बाद आरोपी ने शव को कमरे की कच्ची मिट्टी के फर्श के नीचे दफना दिया, ऊपर से ईंटें लगाईं और सबूत छिपाने के लिए उस पर प्लास्टर कर दिया.

बदबू से खुला राज, फर्श खुदवाकर निकाला गया शव

वारदात के बाद रीता ने डर के मारे पुलिस को सूचना नहीं दी. यह खौफनाक राज दो दिनों तक दबा रहा और रीता उसी के ऊपर चारपाई बिछाकर सोती रही. लेकिन जब घर से तेज दुर्गंध आने लगी तो आसपास के लोगों ने ग्राम प्रधान को इसकी जानकारी दी और फिर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पूछताछ के आधार पर शुक्रवार देर रात कमरे के फर्श की खुदाई की, जहां से अमित का सड़-गला शव बरामद हुआ.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर रीता पासवान और उसके पति राम प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. रीता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य आरोपी राम प्रकाश अभी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं.

ये भी पढ़ें:- शादियों में अब नो मेहंदी, नो परफ्यूम, नो मेकअप… सगाई और नाच-गाने पर भी लगा बैन; कारण जानकर रह जाएंगे दंग!

Advertisement