Pune Crime News: पुणे से एक हैरान और दिल को झकझोर करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने हैवानियत की हद पार कर दी. यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर एसिड डाल दिया. इसके बाद उसे लगभग 15 दिनों तक घर में बंद कर दिया. 24 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसका पुणे के ससून जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस को इस मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है.
जानकारी के अनुसार, पुणे की हवेली तालुका के उरुली कांचन इलाके में 20 अप्रैल को इस घटना को अंजाम दिया गया. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था. वो इस बात को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था. इसके अलावा वो दो बेटियों के जन्म के कारण बेटा न होने का ताना देता था और इसके लिए मारपीट करता था.
गाली-गलौज, मारपीट और एसिड अटैक
कहा जा रहा है कि 20 अप्रैल को आरोपी शराब पीकर घर में पहुंचा था. घर आकर उसने पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज किया. इसके बाद उसने बेरहमी से पत्नी की पिटाई की और उसके प्राइवेट पार्ट पर तेजाब डाल दिया. इसके कारण वो दर्द से चीखने लगी और उसने घर से बाहर भागने की कोशिश की. इसी दौरान पति ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और मारपीट करता रहा. महिला की चीख सुनकर पास में रह रहे रिश्तेदार को शक हुआ, तो उसने लड़की के ससुराल वालों को इस बारे में सूचना दी.
ये भी पढ़ें: ‘अगर मना किया, तो तेरे पति को…’ जिसे माना मां, उसी ने कराया रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
एसिड अटैक के बाद 15 दिनों तक कमरे में रखा बंद
महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उसने उसे धमकी दी कि अगर महिला ने इस बारे में किसी को बताने की कोशिश की, तो वो उसे जान से मार देगा. उसने ये भी कहा कि एसिड अटैक के बाद भी वो पीड़िता को अस्पताल लेकर नहीं गया. 15 दिनों तक उसने उसे घर में ही बंद रखा. 9 मई को जब उसका पति बाहर गया, तो वो अपनी बच्चियों को लेकर घर से भाग गई और मायके जाकर आपबीती सुनाई.
परिजन के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची पीड़िता
इसके बाद पीड़िता के परिजन उसे लेकर उरूली कांचन पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई. वहीं महिला को जांच के लिए ससून जनरल अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा की मौत पर नया मोड़, जांच में पुलिस से हुई बड़ी चूक? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा