Home > क्राइम > ‘गैर मर्दों से संबंध बनाने का दबाव, सालों तक पिता ने ही…आग से झुलसी युवती ने खोले बाप के घिनौने राज, पुलिस भी सख्ते में..

‘गैर मर्दों से संबंध बनाने का दबाव, सालों तक पिता ने ही…आग से झुलसी युवती ने खोले बाप के घिनौने राज, पुलिस भी सख्ते में..

आत्मदाह की कोशिश करने वाली लड़की ने पुलिस के सामने खुलासा किया उसके ही पिता ने लंबे समय तक शोषण किया और दूसरों के साथ भी संबंध बनाने को करते थे. इस मामले में तेजी से एक्शन लिया जा रहा है.

By: Kajal Jain | Last Updated: August 11, 2026 9:36:53 AM IST



ओडिशा के गंजाम जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पिता-बेटी के रिश्ते को तो कंलकित किया है ही, कलयुग के इस मोड पर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया. यह घटना ब्रह्मापुर की बताई जा रही है जहां आत्मदाह करने पर तुली एक युवती से जब इसके पीछे कारण पूछा गया तो पुलिस वाले भी सख्ते में आ गए. युवती का आरोप हैं कि उसी के पिता ने सालों से उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं, अपनी बेटी पर दूसरों के साथ संबंध बनाने का भी दबाव बनबाया. पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

पिता-बेटी की चैट से हुआ खुलासा

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, युवती ने अपने ही पिता और अन्य आरोपियों से परेशान होकर खुद पर पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया था. आत्मदाह की कोशिश ने युवती को बुरी तरह से झुलसा दिया, जिसके बाद युवती बदहवास हो गई और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

जैसे ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने मामले को सज्ञान में लिया और मुकदमा दर्ज कर दिया. इस मामले में युवती के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी पिता को हिरासत में लिया गया है. पुलिस को कुछ पिता-बेटी के बीच की बातचीत को लेकर कुछ संदिग्ध चैट्स भी बरामद की जा चुकी हैं जिसमें पीड़िता के बयान से जुड़ी चीजों को वेरिफाई करने के लिए सिरे से जांच की जा रही है.

पीड़िता ने किए खौफनाक खुलासे

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि पिता ने लंबे समय तक उसके साथ हैवानियत की. वो दूसरे लोगों के साथ भी संबंध बनाने के लिए दबाव बनाते थे. जब पीड़िता ने अपने पिता के फैसले को विरोध किया तो जबरदस्ती उसके सारे एजुकेशनल सर्टिफिकेट छीन लिए ताकि वो भाग न सके या यह घिनौना काम करने के लिए मजबूर हो जाए.

पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की भूमिका और अन्य लोगों के रोल की जांच कर रहा है. जिन भी लोगों की संलिप्तता का पता चलेगा, उन्हें अरेस्ट किया जाएगा और उसी हिसाब से सख्त से सख्स कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:- किडनी चोरी के डर से 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा 71 साल का बुजुर्ग, 3 दिन तक चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन!

Advertisement