Noida Crime: हाल ही में नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, नोएडा के सेक्टर 71 से संदिग्ध हालात में लापता हुए बाउंसर अजय चौधरी को बेरहमी से मार दिया गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, एक हफ्ते तक ढूंढा ढंढी के बाद, अजय की लाश दिल्ली के गाज़ीपुर फूल मार्केट के पास एक नाले से मिली. जानकारी के मुताबिक कि उसके परिवार की शिकायत और एक ऑटो ड्राइवर पर शक के आधार पर पुलिस ने जांच तेज़ कर दी है.
पत्नी को भेजी ऑटो की फोटो फिर…
साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजय चौधरी नोएडा के सेक्टर 121 में एक बिज़नेसमैन के यहां ड्राइवर और बाउंसर के तौर पर काम करता था. 24 सितंबर की रात, अपनी ड्यूटी खत्म करके, वो सेक्टर 71 से अपने घर के लिए निकला था. रास्ते में उसे कुछ अनहोनी का शक हुआ, और उसने अपनी पत्नी को एक ऑटो की फ़ोटो भेजी. इसके कुछ देर बाद, उसका मोबाइल फ़ोन बंद हो गया. परिवार की काफ़ी तलाश के बाद, 26 सितंबर को नोएडा के फ़ेज़ 3 पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.
जब नाले में मिली लाश
पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि अजय सेक्टर 71 से आनंद विहार की तरफ़ गया था. रास्ते में छिजारसी के पास एक ऑटो वाले से उसकी बहस हो गई, जिसके बाद वो दूसरा ऑटो लेकर आनंद विहार चला गया. वहां उसने एक दुकान से पानी और नाश्ता खरीदा और रात करीब 11:22 बजे दुकान और ऑटो की फोटो अपनी पत्नी को भेजी. इसके कुछ देर बाद ही उसका फोन बंद हो गया. सर्विलांस ने मोबाइल की आखिरी लोकेशन गाजियाबाद के डासना इलाके में रिकॉर्ड की. इस बीच, दिल्ली पुलिस को गाजीपुर फूल मंडी के पास एक नाले में एक अज्ञात लाश मिलने की सूचना मिली. पहचान होने पर लाश की पहचान अजय चौधरी के रूप में हुई. अजय के शरीर और गर्दन पर चाकू के कई घाव मिले, जिससे उसके परिवार को हत्या का शक हुआ.
परिवार की चिंता के बाद, पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस अब ऑटो की नंबर प्लेट, दुकान की फोटो, कॉल डिटेल्स और रास्ते में लगे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर हत्या के कारणों और घटनाओं के क्रम को जोड़ने की कोशिश कर रही है.