Home > क्राइम > रिश्ते शर्मसार! शराब के नशे में नाना ने नातिन को दी गालियां, मां ने कर दिया कांड

रिश्ते शर्मसार! शराब के नशे में नाना ने नातिन को दी गालियां, मां ने कर दिया कांड

पुणे में एक नाना ने अपनी नातिन को गालियां दीं. इस बात से बच्ची की मां आग बबूला हो गई और उसने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया. उसने अपने ही पिता की छाती में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी.

By: Deepika Pandey | Published: May 20, 2026 5:11:05 PM IST



Pune Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक घरेलू विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. एक छोटी सी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने बड़ा विवाद का रूप ले लिया. जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के पुणे शहर के काशेवाड़ी में एक बेटी ने अपने ही बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी. उसने अपने ही 70 वर्षीय पिता के छाती में चाकू घोंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया. 

मृतक और आरोपी की पहचान

पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये घटना खडक पुलिस थाना इलाके के काशेवाड़ी में हुआ. रात में लगभग 11 बजे बुजुर्ग की हत्या हुई. मृतक की पहचान 70 वर्षीय जैनुद्दीन दस्तगीर फुलारी के रूप में हुई है. वहीं उनकी बेटी 40 वर्षीय दिलशाद जैनुद्दीन फुलारी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. 

ये भी पढ़ें: मां-बाप बने हैवान! पहले दिया चिप्स, फिर मासूम पर हमला, सिर और पैर पर पत्थर से वार कर की हत्या

शराब के नशे में नातिन को दी गालियां

खडक पुलिस टीम ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि जैनुद्दीन फुलारी रात में शराब पीकर नशे में घर आए. इसी दौरान उन्होंने अपनी नातिन को गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं. इसी बीच बच्ची की मां ने बुजुर्ग को गाली देने से मना किया लेकिन बार-बार मना करने के बावजूद जब वो नहीं माने, तो दिलशाद अपना आपा खो बैठी. 

छाती में घोंपा सब्जी काटने वाला चाकू

गुस्से में दिलशाद किचन में गई और उसने किचन के प्लेटफॉर्म पर रखा धारदार चाकू उठाया. उसने सब्जी काटने वाला चाकू अपने 70 वर्षीय पिता की छाती में  घोंप दिया. बुजुर्ग इतना ज्यादा घायल हो गया कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. मामले का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: ‘अगर मना किया, तो तेरे पति को…’ जिसे माना मां, उसी ने कराया रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Advertisement