Manjeet Kaur Influencer Burnt Alive: चंडीगढ़ में हुए मंजीत कौर इन्फ्लुएंसर हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है. चंडीगढ़ से अगवा की गईं और पंजाब के मोरिंडा में आग के हवाले कर दी गईं 28 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर को लेकर लगातार हैरान कर देने वाली खबरे सामने आ रही हैं. बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक, इस बेरहम घटना की शिकार मंजीत कौर मौत के समय लगभग सात हफ़्ते की गर्भवती थीं. जी हाँ! लगभग 52 दिनों तक ज़िंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद, 26 अगस्त को PGIMER, चंडीगढ़ में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था.
बुरी तरह की थी मारपीट फिर…
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस में दर्ज FIR के मुताबिक, यह हैवानियतभरी घटना 3 जुलाई को शुरू हुई थी. आरोपियों ने मंजीत को चंडीगढ़ से ज़बरदस्ती अगवा किया, उसके बाद उन्हें कार में मोरिंडा ले गए, बेरहमी से मारपीट की गई और शहतूत के पेड़ से बांध दिया और बुरी तरह जला दिया गया. इतना ही नहीं, इस घटना की जानकारी मिलने पर मंजीत का एक दोस्त मौके पर पहुंचा और कंबल की मदद से आग बुझाई. उन्हें तुरंत मोरिंडा के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया; हालांकि, हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बाद में मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल और फिर 9 जुलाई को PGIMER, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया.
भाभी के छलकत जवनिया! भोजपुरी गाने पर किया ऐसा डांस, इंटरनेट पर VIDEO वायरल
जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक मंजीत कौर की मां की शिकायत के आधार पर, चंडीगढ़ पुलिस ने दो मुख्य संदिग्धों शुभी और पिंडा के खिलाफ अपहरण, हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है. साथ ही बता दें कि घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. वहीं अब भी इस मामले की जांच जारी है.