Ratlam Crime News: मध्य प्रदेश के रतलाम से पति-पत्नी के जन्मों के रिश्ते को तार-तार करने भी खबर सामने आई है. यहां एक युवक ने अपनी पत्नी का तेज धार वाले हथियार से गला रेत दिया. घटना के बाद आरोपि पति भागने की वजह चाकू लेकर पूरी रात पत्नी के शव के पास ही बैठा. इस घटना से पूरा इलाका हैरान रह गया है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया.
घर में बच्चे भी थे मौजूद
यह घटना माणक चौक थाना क्षेत्र के सुनार बावड़ी इलाके में हुई. पुलिस के मुताबिक, घटना के समय पति असगर अली और पत्नी रुकैय्या के अलावा उनके दो बच्चे भी मौजूद थे. आरोपी के माता-पिता किसी काम के चलते बाहर गए हुए थे. इस दौरान घर से चीख पड़ोसियों को सुनाई दी. आसपास के लोग तुरंत घर पर पहुंच गए और भीतर का नाजार देख सब हैरान रह गए. पूरे कमरा खून से लथपथ था.
घर का खौफनाक मंजर
पड़ोसियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घर के भीतर महिला का शव बिस्तर पर खून से सना हुआ पड़ा था. वहीं आरोपी पति के हाथ में चाकू था और वह लगातार उस पर हमला कर रहा था. आरोपी का गुस्सा देख वहां मौजूद सभी लोग डर गए और बाहर निकल गए. इस मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई. जानकारी के मुताबिक, पत्नी की हत्या के बाद भी आरोपी पति शव के पास ही बैछा रहा और इस दौरान पड़ोसियों ने उसका वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. हालांकि, वीडियो की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है.
हत्या के कारण की जांच कर रही पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम दोनों घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस ने घर से सबूत जुटाए और आरोपी असगर अली को हिरासत में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस हत्या के कारण का पता लगा रही है. साथ ही फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी.
ये भी पढ़ें: पति बना हैवान, पत्नी और 6 बच्चों को आखिर क्यों मार डाला; रहस्य सुलझाने में जुटी पुलिस
पुलिस ने दी जानकारी
माणक चौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी. मौके पर जब वह पहुंचा तो उसे पत्नी का शव मिला. हालांकि, प्रारंभिक जांच के मुताबिक पति ने ही गला रेतकर पत्नी की हत्या की है. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: पत्नी पर शक, सड़क पर विवाद और अगले दिन इस हालत में मिला पति, इटावा की घटना ने हर किसी को किया हैरान