Advertisement
  • होम
  • Crime
  • पेशाब पिलाया और चप्पल की माला पहनाई…बुजुर्ग महिला को डायन बताकर लोगों ने की दरिंदगी, मारपीट कर कराई परेड

पेशाब पिलाया और चप्पल की माला पहनाई…बुजुर्ग महिला को डायन बताकर लोगों ने की दरिंदगी, मारपीट कर कराई परेड

महाराष्ट्र के अमरावती से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग महिला को जादू-टोना के शक में लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। महिला का आरोप है कि लोगों ने उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

Advertisement
elderly woman
  • January 19, 2025 9:24 am Asia/KolkataIST, Updated 4 weeks ago

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के अमरावती से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग महिला को जादू-टोना के शक में लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। महिला का आरोप है कि लोगों ने उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसे कथित तौर पर पेशाब पिलाया गया और कुत्ते का मल खिलाने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं महिला को सैंडल की माला पहनाकर जुलूस निकाला गया।

जादू-टोने को लेकर दिखाई क्रूरता

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला महाराष्ट्र के अमरावती में चिकलदरा तालुक के रेथ्याखेड़ा गांव का बताया जा रहा है। यह घटना 30 दिसंबर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक 77 वर्षीय महिला की कुछ लोगों ने जादू-टोना के शक में जमकर पिटाई की। आरोपियों ने महिला के हाथ-पैर पर गर्म लोहे की रॉड से हमला किया। इतना ही नहीं महिला को पेशाब पिलाने और कुत्ते का मल खिलाने पर मजबूर किया गया। इसकी शिकायत 17 जनवरी को पीड़ित महिला के बेटे और बहू ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियो से की है।

कार्रवाई न होने से निराश थे

बुजुर्ग महिला के साथ हुई इस घिनौनी और क्रूर वारदात से आस-पास के सभी गांवों में हड़कंप मच गया है। आरोपियों पर पीड़िता के परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 5 जनवरी को पीड़िता के परिजनों ने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से वह निराश थे। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है।

मल खाने पर किया मजबूर

इस मामले में पुलिस का कहना है कि बीते 30 दिसंबर को पीड़ित महिला घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसके पड़ोसी घर में घुसे और उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने उस पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए उसे बांध दिया। ग्रामीणों ने कथित तौर पर पीड़ित को लकड़ी के डंडे से मारा, थप्पड़ मारे और उसकी पिटाई की। उसके हाथ-पैर पर गर्म लोहे की रॉड से हमला किया गया। शिकायत के मुताबिक, महिला को पेशाब पीने और कुत्ते का मल खाने के लिए मजबूर किया गया, फिर उसके गले में सैंडल की माला पहनाकर परेड कराई गई। इसकी जानकारी काम पर गए महिला के बेटे और बहू को हुई। उन्होंने 5 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

Also Read…

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सबसे लेटेस्ट सर्वे, लोगों ने बताया किन मुद्दों पर डालेंगे वोट

Tags


Advertisement